5 Dariya News

रक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री के साथ शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने लिया उद्घाटन स्थल का जायजा

मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर के लिए खुशी का दोहरा क्षण, टनल का उद्घाटन और जन्मदिन एक साथ

5 Dariya News

कुल्लू 02-Oct-2020

शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्मयंत्री जयराम ठाकुर के साथ रोहतांग टनल के उद्घाटन स्थल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने तैयारियों का जायजा और विभिन्न मामलों पर अधिकारियों से फीडबैक भी लिया। साथ ही उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी जारी किए। गोविंद सिंह ठाकुर ने सोलंग वैली के नाग देवता मंदिर भी गए और वहां नाग देवता का आशिर्वाद लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि नाग देवता की इस क्षेत्र पर विशेष कृपा दृष्टि रही है औऱ स्थानीय लोगों की नाग देवता में काफी आस्था रही है। उन्होंने कहा कि नाग देवता की कृपा दृष्टि के कारण भी हम अटल रोहतांग टनल के उद्घाटन के साक्षी होंगे

मंत्री गोविंद ठाकुर के लिए खुशी का दोहरा क्षण

शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर के लिए शनिवार का दिन दोहरी खुशी का क्षण होगा। एक ओर जहां रोहतांग टनल का उद्घाटन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे वहीं दूसरी ओर गोविंद सिंह ठाकुर अपना जन्मदिन भी मनाएंगे। गोविंद सिंह ठाकुर के लिए टनल का उद्घाटन जन्मदिन के तोहफे की तरह होगा। अटल रोहतांग टनल का एक छोर उनके विधानसभा क्षेत्र में पड़ता है और देश के प्रधानमंत्री उनके विधानसभा क्षेत्र में भी जनसभा को संबोधित करने जा रहे हैं। इस तरह मंत्री गोविंद सिंह के लिए जन्मदिन खास रहने वाला है।