कांग्रेस में विरोधी को टिकट दिलाकर ‘बलि का बकरा’ बनाने की होड़ लगी-सुखबीर सिंह बादल
अमरेंद्र सिंह के विरोधी भी उसको अमृतसर से चुनाव लड़वाने के लिए उत्सुक
5 दरिया न्यूज
डेराबस्सी 20-Mar-2014
शिरोमणि अकाली दल के प्रधान एवं उपमुख्यमंत्री पंजाब सुखबीर सिंह बादल ने आज यहां कहा कि कांग्रेस पार्टी की टिकट पर 16वीं लोकसभा चुनाव लड़ने वाले नेता स्वयं को ‘बलि का बकरा’ बना महसूस कर रहें हैं और अब उनकी पूरी कोशिश है कि वह पार्टी में विरोधियों को भी टिकट दिलाकर ‘बलि के बकरों’ वाले अपने कल्ब में शामिल करवा लें। पटियाला से अकाली-भाजपा के सांझे उम्मीदवार स. दीपेंद्र सिंह ढिल्लों के पक्ष में हुई भरसक चुनाव रैली को संबोधित करते हुए स. बादल ने कहा कि स. प्रताप सिंह बाजवा और श्री मनीष तिवाड़ी जैसे सीनियर अकाली नेता लोकसभा चुनाव लड़ने से भागने में नाकाम रहने के पश्चात अब पूरा प्रयास कर रहें हैं कि कैप्टन अमरिंद्र सिंह को कांग्रेस का उम्मीदवार बनाने का प्रयास कर रहें हैं। शिरोमणि अकाली दल के प्रधान ने आगे कहा कि कांग्रेस को लोकसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की आगामी सूची जारी करने में बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ जहां सीनियर कांग्रेसी नेता स्पष्ट हार को देखते हुए चुनाव लड़ने से एक तरफ हट रहें हैं वहीं दूसरी तरफ जिन नेताओं की टिकटों का एलान हो चुका है वह अपने विरोधी को टिकट दिलाने के लिए उत्सुक हैं ताकि वह तो बलि का बकरा बने ही हैं विरोधियों को भी इस कल्ब में शामिल करवा सकें।
यह भविष्यवाणी करते हुए 16वीं लोकसभा चुनाव कांग्रेस पाटर्ी्र के अंतिम चुनाव होंगे स. बादल ने कहा कि देश भर के लोगों ने कांग्रेस को अंतिम बॉय बॉय करने का मन बना लिया है और लोगों की इस भावना से सीनियर कांग्रेसी नेता भली भांति अवगत् हैं। उन्होंने कहा कि देश के लोग कांग्रेस की जन विरोधी एवं भ्रष्ट नीतियों से पूरी तरह तंग आ चुके हैं। स. बादल ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह बौखलायी हुई है। पंजाब के सीनियर कांग्रेसी नेता भी यह जानते हैं कि उनकी पार्टी उस राज्य में फिर कभी नही आई जहां लगातार 2 बार यह सत्ता से बाहर रही। इसके चलते शिरोमणि अकाली दल में शामिल होने के लिए कांग्रेसी नेताओं की विनतियों की बाढ़ आई हुई है। पंजाब को विकास एवं खुशहाली की राह पर आगे लेजाने के लिए शिरोमणि अकाली दल-भाजपा का प्रण दोहराते हुए स. बादल ने कहा कि एन डी ए की सरकार के बनते ही एक तरफ स. प्रकाश सिंह बादल एवं श्री नरेंद्र मोदी की जोड़ी पंजाब के विकास की रफतार को दौगुना कर देगी वहीं स. दीपेंद्र सिंह ढिल्लों और एन के शर्मा की जोड़ी इस क्षेत्र का मानचित्र बदल कर रख देगी।इससे पूर्व चुनाव रैली को संबोधित करते हुए मुख्य संसदीय सचिव पंजाब एवं वित्त सचिव शिरोमणि अकाली दल श्री एन के शर्मा और मोहाली से पार्टी प्रधान जत्थेदार उजागर सिंह वडाली ने क्षेत्र के विकास के लिए अकाली दल भाजपा सरकार द्वारा किए गये प्रयासों की चर्चा की। उन्होंने अकाली दल प्रधान को यकीन दिलाया कि स. दीपेंद्र सिंह ढिल्लों को डेराबस्सी क्षेत्र से 60000 से अधिक वोटों की बढ़त दिलायी जायेगी।
अकाली-भाजपा लीडरशिप द्वारा व्यक्त किये गये भरोसे और दिए जा रहे साथ का धन्यवाद करते हुए स. दीपेंद्र सिंह ढिल्लों ने कहा कि उन्होंने पटियाला लोकसभा क्षेत्र में पड़ते सभी विधानसभा क्षेत्रों का पहला दौरा पूरा कर लिया है और इस दौरान सभी क्षेत्रों के लोगों और नेताओं से मिले सनेह एवं समर्थन स्वरूप वह बहुत गौरव महसूस कर रहें हैं। अपने भाषण दौरान शिरोमणि अकाली दल-भाजपा सरकार द्वारा क्षेत्र में आरंभ किए गये विकास कार्यो और योजनाओं की लंबी सूची लोगों के सामने रखते हुए स. ढिल्लों ने कांग्रेस की पटियाला से उम्मीदवार श्रीमती परनीत कौर को चुनौती दी कि वह क्षेत्र की बेहतरी के लिए उनके द्वारा लाया गया कोई एक प्रोजेक्ट या स्कीम को बता दें। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री रहने के बावजूद श्रीमती परनीत कौर अपने क्षेत्र के बाढ़ पीड़ित लोगों को किए गये वायदों को भी भूल गये। स. दीपेंद्र ने वायदा किया कि निम्न स्तर पर लोगों में जाते रहें हैं और यदि क्षेत्र के लोग उनको चुनते हैं तो वह इस क्षेत्र के विकास के लिए अपना पूरा प्रयास करेंगें।