5 Dariya News

जोगिन्द्रा केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड के नवनियुक्त निदेशकों ने मुख्यमंत्री से भेंट की

5 Dariya News

शिमला 17-Sep-2020

जोगिन्द्रा केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड के निदेशक पद के लिए हाल ही में हुए चुनावों में निर्वाचित भाजपा समर्थित प्रत्याशी योगेश भारतीय, विजय ठाकुर, संजीव कौशल, लाज किशोर, बुध राम, विनोद कुमार और किरण कौशल ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से आज यहां ओक ओवर में भेंट की।मुख्यमंत्री ने बैंक के नवनियुक्त निदेशकों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि वे अपने कार्यकाल के दौरान बैंक को सफलता की नई ऊंचाईयों पर पहुंचाएंगे।शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, स्वास्थ्य मंत्री डा. राजीव सैजल भी अन्य सहित इस अवसर पर उपस्थित थे।