5 Dariya News

यूथ कांग्रेस खरड़ शहर के हर वार्ड में करेगी पोधारोपण : राजबीर सिंह राजी

5 Dariya News

खरड़ 20-Aug-2020

वृक्ष लगायो जि़ंदगी बचाओ मुहिम की शुरुआत आज विधान सभा हलका खरड़ यूथ कांग्रेस के प्रधान राजबीर सिंह राजी की तरफ से स्व. प्रधान मंत्री श्री राजीव गांधी जी के 76 भी जयंती के अवसर पर पौधों की छबील लगा कर की गई। श्री राजी की तरफ से जहाँ लोगों को पौधे वितरित किये गए वहां उन की तरफ से वार्ड नंबर 12 में पौधे लगा कर इस मुहिम की शरूआत की गई।इस मौके राजी ने कहा कि दिनप्रती दिन हमारा वातावरण दूषित होता जा रहा है जिस का बुरा प्रभाव हमारी आम जि़ंदगी पर भी पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर हम चाहते हैं कि हमें साफ़ वातावरण मिले तो हम सभी को एक पौधा जरूर लगाना चाहिये और उसकी संभाल भी करनी चाहिये। उन्होंने कहा कि श्री मनीष तिवाड़ी (लोकसभा मैंबर श्री अनन्दपुर साहिब) व  श्री जगमोहन सिंह कंग (मुख्य सेवादार हलका खरड़) के नेतृत्व में उनकी टीम शहर के समूह वार्डो में पौधे लगायेगी जिससे शहर को हरा- भरा और प्रदूषण मुक्त किया जा सके।  इस अवसर पर श्री राजी ने बताया कि खरड़ शहर की 27 वार्डो में  पौधे लगाने का यह अभियान चलाया जायेगा। इस अवसर पर जिला मोहाली यूथ कांग्रेस के प्रधान कँवर बीर सिंह सिद्धू, उपाध्यक्ष सतीश कुमार, उपाध्यक्ष लाडी चकल, गुनदीप वर्मा उपाध्यक्ष खरड़ आदि मैंबर उपस्थित थे।