5 Dariya News

उत्तरी-पश्चिमी दिल्ली से आप की उम्मीदवार राखी बिड़ला

5 दरिया न्यूज

नई दिल्ली 18-Mar-2014

आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को उत्तरी-पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट से अपने उम्मीदवार महेंद्र सिंह का नाम वापस ले लिया है। महेंद्र पर आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त होने का पता चला है। उनके स्थान पर अब दिल्ली की पूर्व मंत्री राखी बिड़ला को उम्मीदवार बनाया गया है। यह जानकारी पार्टी के एक नेता ने दी। आप नेता ने कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता महेंद्र के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। आप नेता ने कहा कि पार्टी इससे अनजान थी। उन्होंने कहा, "महेंद्र के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं।"पार्टी नेताओं के अनुसार, महेंद्र नकली नोट के प्रसार के मामले में गत वर्ष तीन महीने जेल में बिता चुके हैं। पार्टी ने उन्हें बताया है कि उनकी उम्मीदवारी रद्द की जा रही है और वह इसके लिए तैयार हो गए हैं। 

आप के एक नेता ने आईएएनएस को बताया कि अरविंद केजरीवाल सरकार की सबसे युवा मंत्री राखी उत्तरी- पश्चिमी दिल्ली से किस्मत आजमाएंगी।