5 Dariya News

कोरोना वायरस से बचाव के प्रति घर-घर जागरुकता फैला रहा नगर निगम होशियारपुर: कमिश्नर नगर निगम

नगर निगम स्टाफ ने शहर में सफाई व्यवस्था सुचारु बनाने के साथ-साथ जरुरतमंदों तक पहुंचाई मदद

5 Dariya News

होशियारपुर 31-Jul-2020

कमिश्नर नगर निगम होशियारपुर बलबीर राज सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार के मिशन फतेह के अंतर्गत नगर निगम होशियारपुर की ओर से जहां जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है वहीं जरुरतमंदों का हाथ भी थामा गया है। उन्होंने कहा कि होशियारपुर वासियों को सुरक्षित रखने के लिए नगर निगम की ओर से सफाई  के सभी प्रबंध यकीनी बनाए गए हैं और शहर वासियों के सहयोग से मिशन फतेह के अंतर्गत जागरुकता भी फैलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि निगम की ओर से लोगों को नि:शुल्क मास्क वितरण के अलावा जागरुकता पैंफलेट भी वितरित किए गए हैं।श्री बलबीर राज सिंह ने बताया कि डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात के नेतृत्व में लॉकडाउन के दौरान से ही निगम के स्टाफ की ओर से जरुरतमंदों की मदद करनी शुरु कर दी गई थी। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान निगम के स्टाफ ने २० हजार से ज्यादा लोगों के घर-घर जाकर राशन व  जरुरतमंदों तक भोजन पहुंचाया। उन्होंने कहा कि हर वार्ड को सैनेटाइज करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इसके अलावा झुज्गी झोंपडिय़ों में जाकर लोगों को मास्क व सैनेटाइजर भी वितरित किए गए। शहर के सभी बाजारों व मोहल्लों में जाकर लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरुक करने का सिलसिला लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि जो लोग होम क्वारंटीन किए जाते थे उनके घरों में निगम कर्मचारियों की ओर से गारवेज भी एकत्र कर लाया जाता था।कमिश्नर नगर निगम ने कहा कि निगम की ओर से मिशन फतेह के अंतर्गत कोरोना से सुरक्षित रहने के लिए सावधानियां अपनाने का संदेश घर-घर पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि नियमों का पालन कर एक जिम्मेदार नागरिक की तरह ही घर से बाहर निकला जाए। उन्होंने कहा कि घर से बाहर जाते समय मास्क पहनना बहुत जरुरी है। इसके अलावा सामाजिक दूरी व समय-समय पर हाथों को धोने जैसी सावधानियां अपनाने से कोरोना से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि मिशन फतेह के अंतर्गत शहर वासियों की एकजुटता के कारण पैदा हुई जन लहर के चलते जल्द कोरोना के खिलाफ जंग जीत ली जाएगी।