शहर वासियों की हर समस्या का समयबद्ध तरीके से किया जाएगा हल : सुंदर शाम अरोड़ा
कैबिनेट मंत्री ने वार्ड नंबर 11 के एकता नगर में 20 लाख की लागत से नए ट्यूबवेल लगाने के कार्य की करवाई शुरुआत
5 Dariya News
होशियारपुर 25-Jul-2020
शहर में लोगों की सुविधा को देखते हुए हर बुनियादी जरुरतों को तय समय में पूरा किया जा रहा है। होशियारपुर में जहां हर इलाके में सीवरेज की सुविधा को पहुंचाया गया है उसी तरह लोगों तक साफ पीने का पानी पहुंचे इसके लिए भी युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। यह विचार उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने आज वार्ड नंबर 11 के एकता नगर में नए नए ट्यूबवेल लगाने के कार्य की शुरुआत करवाते हुए रखे। उन्होंने कहा कि लोगों की पानी की समस्या को दूर करने के लिए शहर में 6 नए ट्यूबवेल लगवाए जा रहे हैं जिनकी शुरुआत हो चुकी है और अन्य स्थानों पर भी जल्द ही ट्यूबवेल का कार्य शुरु हो जाएगा।कैबिनेट मंत्री ने कहा कि 20 लाख रुपए की लागत से एकता नगर में ट्यूबवेल लगने से एकता नगर के अलावा, गुरु नानक नगर, गुरु नानक एवेन्यू, शंकर नगर, न्यू सिविल लाइन, गोबिंद नगर, संत काली कंबली मोहल्ले में लोगों को पीने के पानी की आ रही दिक्कत दूर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों की लंबे समय से यह मांग दी, जिसको पहल के आधार पर इस कार्य को करवाया गया है सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि अन्य विकास प्रोजैक्टों को भी तय समय पर शुरु किया जाएगा और होशियारपुर के विकास को लेकर कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी व आधारभूत ढांचे से लेकर शहर के सौंदर्यीकरण को लेकर विकास कार्य लगातार चलते रहेंगे। उन्होंने कहा कि लोगों की हर छोटी से बड़ी समस्या का निर्धारित समय में हल किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व पार्षद रंजीता चौधरी, आशा, कमलदीप, जसविंदर, नरिंदर, सीमा, कंचन, सरवन लाल, अरविंद, अजय, रंजीत सिंह, मुनीर, संदीप, गुरदियाल सिंह, दीपक, पिंटू के अलावा अन्य मोहल्ला निवासी भी उपस्थित थे।