सलाहकार बसीर खान ने ईद-उल-अजहा मनाने हेतु तैयारियों का जायजा लिया
5 Dariya News
श्रीनगर 21-Jul-2020
उपराज्यपाल के सलाहकार बसीर अहमद खान ने वरिश्ठ अधिकारियों एवं प्रतिनिधित्तवों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता में जम्मू-कश्मीर में ईद-उल-अजहा के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। बैठक में उपायुक्त श्रीनगर शाहिद इकबाल चौधरी, अन्य अधिकारी और कश्मीर चैम्बर ऑफ कॉमर्स, बेकर्स एसोसिएशन कश्मीर, कोठेदार एसोसिएशन कश्मीर के प्रतिनिधित्तवों ने भाग लिया।बैठक में मौजूदा महामारी के चलते ईद उल अजहा की तैयारियों को सरकार द्वारा निदेर्षित गाइडलाईनस को ध्यान में रखते हुए किये जाने हेतु विचार विमर्ष किया गया।इस अवसर पर सलाहकार खान ने कोराना वायरस को ध्यान में रखते हुए तैयारियां करने के निर्देष दिये। अतिरिक्त सलाहकार ने सभी अधिकारियों और प्रतिनिधित्तवों द्वारा रखे गये सुझावों को सुनने उपरांत कहा कि आर्थिक गतिविधियों और मौजूदा महामारी के बीच सही कंट्रोल रखा जाये।सलाहकार ने कहा कि हमें कोविड-19 से संबंधित प्रतिबंधों और आर्थिक गतिविधियों को खोलने के बीच संतुलन बनाने की जरूरत है।विभिन्न संघों के प्रतिनिधियों ने सहमति व्यक्त की कि जनता को कोरोना वायरस को अधिक गंभीरता से लेने की आवश्यकता है और कोरोना वायरस को और अधिक प्रभावी ढंग से रखने के लिए सभी मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) का कड़ाई से पालन किया जाना चाहिए।विभिन्न संघों के प्रतिनिधित्तवों ने कहा कि वे प्रशासन द्वारा जारी निर्देषों का पालन करेंगे एवं सरकार द्वारा जारी किए गए सभी प्रोटोकॉल का भी सख्ती से पालन करेंगे।