5 Dariya News

पी.एस.आई.डी.सी. उद्यमियों को सुविधाएं देने के लिए वचनबद्ध : कृष्ण कुमार बावा

पी.एस.आई.डी.सी. के बोर्ड ऑफ डायरैकटरज़ की मीटिंग हुई

5 Dariya News

चंडीगढ़ 17-Jul-2020

पंजाब राज्य औद्योगिक विकास कॉर्पोरेशन (पी.एस.आई.डी.सी.) के चेयरमैन कृष्ण कुमार बावा ने कहा कि पी.एस.आई.डी.सी. राज्य के उद्यमियों को सुविधाएं देने के लिए वचनवद्ध है। उन्होंने कहा कि पी.एस.आई.डी.सी. राज्य के उद्योग को प्रफुल्लित करने के लिए सेतु के तौर पर काम करती आ रही है। उन्होंने एक मुश्त निपटारा नीति (ओ.टी.एस. पॉलिसी) के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह का विशेष तौर पर धन्यवाद करते हुए कहा कि इससे राज्य के उद्योगों को लाभ होगा। आज यहाँ उद्योग भवन में हुई पी.एस.आई.डी.सी. के बोर्ड ऑफ डायरैकटरज़ की मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए श्री बावा ने कहा कि इस समय एक मुश्त निपटारा नीति (ओ.टी.एस. पॉलिसी) जो 31 दिसंबर, 2020 तक करने के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह का विशेष तौर पर धन्यवाद किया। उन्होंने पी.एस.आई.डी.सी. से कजऱ् प्राप्त करने वाले समूह उद्यमियों को जल्द कजऱ् वापस करने की अपील भी की।इस मौके पर बोर्ड ऑफ डायरैकटरज़ ने पिछली मीटिंग के दौरान पास किए गए कदमों को स्वीकृत करते हुए पी.एस.आई.डी.सी. के नव-नियुक्त वाइस चेयरमैन श्री ब्रह्म शंकर शर्मा और मैनेजिंग डायरैक्टर सिबिन सी. की नियुक्ति के लिए राज्य सरकार का धन्यवाद भी किया।इस मीटिंग में वाइस चेयरमैन श्री ब्रह्म शंकर शर्मा, मैनेजिंग डायरैक्टर श्री सिबिन सी, श्री शविन्दर उप्पल, श्री बलविन्दर सिंह जंडू, श्री राजेश घारू, सीनियर जनरल मैनेजर श्री एस.के. अहुजा, श्रीमती गुरलीन कपूर, जनरल मैनेजर श्री सोहन लाल आदि उपस्थित थे।