सौरभ भगत ने बीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी के तहत छूटे हुए श्रमिकों के पंजीकरण के लिए एमएमपी लॉन्च किया
5 Dariya News
बारामूला 16-Jul-2020
आयुक्त सचिव श्रम और रोजगार विभाग सौरभ भगत ने श्रम आयुक्त अब्दुल रशीद वार एवं अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ बारामूला का दौरा किया। दौरे के दौरान सौरभ ने जेकेबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी के साथ छूटे हुए श्रमिकों हेतु पंजीकृत करने के लिए मिशन मोड प्रोजेक्ट (एमएमपी) को लांच किया।इस अवसर पर सौरभ भगत ने कहा कि एमएमपी लांच करने का उद्देय श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा एवं योग्य श्रमिकों को वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाना है जोकि सरकारी कल्याणकारी स्कीमों से वंचित रहे हैं। अतिरिक्त उपायुक्त बारामूला डॉ जी एन इत्तु ने आयुक्त सचिव को श्रमिको के लिए उठाये गये कल्याण हेतु महत्वपूर्ण कदमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोविड-19 राहत हेतु हर माह श्रमिकों को 4000 से 1000 रूपये उनके बैंक खाते में जमा करवाये जा रहे है।आयुक्त सचिव ने कहा कि सभी श्रमिकों के पंजीकृत उपरांत उन्हें सरकारी जारी कल्याण स्कीमों एवं परियोजनाओं का सम्पूर्ण लाभ प्राप्त होगा। जिनमें श्रमिक प्रधान मंत्री श्रम योगी मान धन योजना (पीएम-एसवाईएम), पीएम-जेएवाई, अटल पेंशन योजना सहित सभी संबंधित योजनाएं सम्मलिंत है। उन्होंने कहा कि वर्तमान स्थिति मजदूर वर्ग के समग्र सामाजिक-आर्थिक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और वर्तमान परिस्थितियों में हर प्रकार की सहायता प्रदान करना उनकी कठिनाइयों को कम करने के लिए एक बहुत आवश्यक कदम है।कार्यान्वयन के प्रत्येक चरण में पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए, आयुक्त सचिव ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में हर तरह के मध्यस्थ को खत्म करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कोविड-19 राहत श्रमिकों को सीधे उनके बैंक खातों में राषि प्रदान की जा रही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समन्वय और सहयोग में काम करने पर जोर दिया ताकि कल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके।दौरे के दौरान सौरभ भगत ने बारामूला में 1.34 करोड रुपये की अनुमानित लागत से विकसित किय जा रहे लेबर सराय के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।