5 Dariya News

राणा गुरमीत सिंह सोढी द्वारा खिलाडिय़ों के लिए रोजग़ार के मौके पैदा करने के लिए कैबिनेट के फ़ैसले पर मुख्यमंत्री का धन्यवाद

खिलाडिय़ों की भर्ती के लिए नियमों में संशोधन के साथ अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के पदक विजेता खिलाड़ी दर्जा 1 और 2 के पदों की भर्ती के लिए योग्य होंगे

5 Dariya News

चंडीगढ़ 15-Jul-2020

पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने खिलाडिय़ों के लिए रोजग़ार के मौके पैदा करने के लिए कैबिनेट द्वारा लिए गए आज एक अहम फ़ैसले पर समूचे मंत्रीमंडल और ख़ास तौर पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह का विशेष तौर पर धन्यवाद किया।आज यहाँ जारी प्रैस बयान में राणा सोढी ने कहा कि मुख्यमंत्री खेल और खिलाडिय़ों के हित में फ़ैसले लेने को हमेशा ही पहल देते हैं। उन्होंने कहा कि आज की कैबिनेट मीटिंग में लिए गए फ़ैसले से अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के पदक विजेता खिलाड़ी दर्जा 1 और 2 के पदों की भर्ती के लिए योग्य होंगे।खेल मंत्री ने बताया कि खिलाडिय़ों के लिए रोजग़ार के और मौके पैदा करने के यत्नों के तौर पर कैबिनेट द्वारा खिलाड़ी की परभाषा को और रचनात्मक बनाने के लिए खिलाडिय़ों की भर्ती सम्बन्धी नियमों (द पंजाब रिकरूटमैंट ऑफ स्पोर्टस पर्सनज़ रूल्ज़ 1988) के नियम 2 (डी) (ए) में संशोधन का फ़ैसला लिया गया। इस फ़ैसले से राष्ट्रीय खेल / सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिपें / मान्यता प्राप्त अंतरराष्ट्रीय टूर्नामैंटों में स्वर्ण, रजत या काँस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ी दर्जा 1 और 2 के पदों की भर्ती के योग्य हो जाएंगे।राणा सोढी ने कहा कि मुख्यमंत्री की कोशिशों के स्वरूप पटियाला में राज्य की पहली खेल यूनिवर्सिटी बन रही है। इसके अलावा पुराने महान खिलाडिय़ों को महाराजा रणजीत सिंह अवॉर्ड देने के लिए नीति में संशोधन किया गया, जिसके बाद 101 खिलाडिय़ों को राज्य का यह प्रतिष्ठित खेल पुरुस्कार दिया गया। इसी तरह खिलाडिय़ों की इनामी राशि में तीन से चार गुना तक की वृद्धि की गई, जिसके बाद एशियाई और राष्ट्रमंडल खेल पदक विजेता पंजाबी खिलाडिय़ों को 16 करोड़ के करीब इनामी राशि दी गई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार खेल संस्कृति को उभारने के लिए तत्पर है।