5 Dariya News

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दुश्मनों से हाथ मिलाया : दिग्विजय सिंह

5 Dariya News

शिवपुरी 15-Jul-2020

मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया पर एक बड़ा हमला बोलते हुए कहा है कि कांग्रेस छोड़ने वाले सिंधिया ने अपने दुश्मनों से हाथ मिला लिया।दिग्विजय सिंह मंगलवार केा शिवपुरी के प्रवास पर थे। देर शर्मा को उन्होंने यहां संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि "जिस पार्टी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को क्या-क्या नहीं कहा। उनको लोकसभा चुनाव हराया और हारने के बाद उसी पार्टी में चले गए, जिसने उन्हें हराया। यह तो दुश्मन से हाथ मिलाना हो गया। आज तक मैं इस बारे में समझ नहीं पाया हूं। जिस दुश्मन से आप लड़ रहे हो और आप उसी के पाले में जाकर बैठ जाओ। मुझे उनसे यह उम्मीद नहीं थी।"शिवपुरी दौरे के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को रन्नौद में भाजपा कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ नारे लगाए और काफिले को रोकने के प्रयास किया। पूर्व मुख्यमंत्री खोड़ गांव में प्रोफेसर ए पी एस चौहान के निधन पर शोक जताने गए थे।