206 कोबरा वाहिनी द्वारा वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम
कड़ी धूप जलते पाँव, पेड़ होते तो मिलती छाँव
5 Dariya News
भंडारा 12-Jul-2020
विश्व पर्यावरण दिवस से आरंभ हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम में अपनी सहभागिता देते हुए 206 कोबरा वाहिनी ने आज दिनांक 12 जुलाई को वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम किया। माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के वरद हस्त से संचालित कार्यक्रम के तहत आज 206 कोबरा वाहिनी ने भी 2050 पेड़ अपने कैंप परिसर व पास पहाड़ी के अंचल में किया।206 कोबरा वाहिनी के कमांडेंट के कुशल नेतृत्व में अब तक इस वर्षा ऋतु में कुल 22,050 पौधे लगाए जा चुके हैं। इस विशेष अभियान में ना केवल बहादुर जवानों ने, बल्कि ग्राम चीतापुर, डव्वा गाँव और आम गाँव के निवासियों ने भी भरपूर सहयोग प्रदान किया।इस अवसर पर 206 कोबरा वाहिनी के कमांडेंट श्री अशोक स्वामी ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा दायित्व केवल देश की आंतरिक चुनौतियों से निपटना ही नहीं, वरन समाज व सृष्टि के प्रति अपना कर्तव्य निभाने में भी है, इस धरा को हरा भरा बनाने में भी है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं वरन शिशु की तरह उसे पालना भी उतना ही आवश्यक है। कार्मिकों ने इस शुभ अवसर पर यह शपथ भी ली कि इस वाहिनी में स्थानांतरण पर आने वाले वह जाने वाले जवान एक-एक पौधा लगाएंगे। अपने संबोधन में कमांडेंट 206 ने यह भी कहा कि हम आने वाले समय में भी अपने सामाजिक उत्तरदायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे। चूंकि यह वर्ष मानवीय संवेदनाओं का वर्ष है, इस दिशा में भी वाहिनी अपना विशेष ध्यान केंद्रित करेगी। इस अवसर पर उन्होंने वहां उपस्थित श्री दिनेश कुमार सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी, अन्य अधिकारियों व जवानों का अभिवादन किया वह अभिनव प्रयास की सराहना की। उन्होंने विशेषकर वन विभाग के अधिकारियों का भी धन्यवाद दिया जिन के सहयोग के बिना यह वृहद कार्यक्रम मुश्किल होता ।