सलाहकार बसीर अहमद खान ने निशात गार्डन का दौरा किया
5 Dariya News
जम्मू 10-Jul-2020
उपराज्यपाल के सलाहकार बसीर अहमद खान ने कोविड-19 महामारी के उपलक्ष्य में सरकार द्वारा जारी गाईडलाईन को आम जनता द्वारा अपनाये जाने हेतु श्रीनगर के पब्लिक पार्क का दौरा कर जायजा लिया। उन्होंने निषात गार्डन का निरीक्षण किया कि कोविड 19 गाईडलाईन का पब्लिक पार्कों में पालन किया जा रहा है या नहीं। उनके साथ आयुक्त सचिव फ्लोरिकल्चर शेख फैयाज अहमद एवं संबंधित अधिकारी भी थे।
जम्मू कश्मीर प्रशासन द्वारा बुधवार को आम जनता के लिए पार्क और गार्डन खोले गये थे। दौरे के दौरान सलाहकार ने आम जनता को सम्बोधित करते हुए उन्हें मास्क पहनने और हैंड सैनिटाइजर इस्तेमाल करने की सलाह दी।अतिरिक्त सोषल डिस्टैंसिंग भी बरकरार रखने को कहा।