डॉ. असगर हसन सामून ने योगा आसन के विजेताओं को पुरस्कार बांटे
5 Dariya News
जम्मू 03-Jul-2020
प्रिंसिपल सचिव और कौशल विकास स्कूल शिक्षा विभाग डॉ. असगर हसन सामून ने योगा आसन मुकाबला 2020 के सभी विजेताओं में सिविल सचिवालय में पुरस्कार बांटे।इस अवसर पर निदेशक स्कूल शिक्षा कश्मीर, मोहम्मद यूनिस मलिक भी उपस्थित थे, अतिरिक्त डीएसईजे अनुराधा गुप्ता तथा मिशन निदेशक, समग्र शिक्षा, डॉ. अरुण मन्हास, ने भी कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया। इस अवसर पर डॉ. सामून ने कहा कि योगा स्वस्थ जीवन जीने के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इससे षारीरिक एवं मानसिक स्थिरता बनी रहती है। उन्होंने विद्यार्थियों से इस तरह के कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए निवेदन किया ताकि विद्यार्थी स्वस्थ जीवन जीते हुए फिट षरीर के साथ इसे मेनटेन कर सकें। योग आसन चालु वर्श 21 जून को समस्त जम्मू कश्मीर में मनाया गया। अतिरिक्त 14 जून को योगा सप्ताह स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, युवा मामलों एवं खेल तथा कौशल विकास विभाग द्वारा एक दुसरे के सहयोग समस्त जम्मू कष्मीर में मनाया गया।