5 Dariya News

2 आई.ए.एस. और 1 पी.सी.एस. अधिकारी का तबादला

5 Dariya News

चंडीगढ़ 02-Jul-2020

पंजाब सरकार ने आज 2 आई.ए.एस अधिकारियों और 1 पी.सी.एस अधिकारी के तुरंत प्रभाव से तबादले /तैनाती के आदेश जारी किये हैं।इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि आई.ए.एस. अधिकारी श्री चन्द्र गैंद को कमिशनर, पटियाला डिवीजऩ, पटियाला तैनात किया गया है और डिप्टी कमिश्नर जालंधर श्री घनश्याम थोरी को मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जंग -ए -आज़ादी यादगार फाउंडेशन, जालंधर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसी तरह पी.सी.एस. अधिकारी सचिव, पंजाब अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड श्री अमनदीप बांसल को अतिरिक्त सचिव, मैडीकल शिक्षा और अनुसंधान का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।