5 Dariya News

ज़िला प्रशासन ने निजी संस्थानों के सहयोग से लोग सेवा कर रही सख़शियतों /एन.जी.ओज़ को किया जायेगा उत्साहित

डिप्टी कमिशनर की तरफ से प्रसिद्ध वातावरण प्रेमी संत बलबीर सिंह सीचेवाल को 1लाख का चैक भेट

5 Dariya News

जालंधर 30-Jun-2020

डिप्टी कमिशनर जालंधर घनश्याम थोरी ने कहा कि जिला प्रशासन की तरफ से निजी संस्थानों के सहयोग के साथ लोग सेवा के क्षेत्र के साथ जुड़ी सख़शियतों /एन.जी.ओ. को समाज सेवा की तरफ प्रेरित करने के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाई गई है।डिप्टी कमिशनर की तरफ से एक लाख रुपए का चैक कॉर्पोरेट सोशल रिसपौंसिबिलटी फंड में से प्रसिद्ध वातावरण प्रेमी संत बलबीर सिंह को गिद्दड़पिंडी रेलवे पुल नीचे मिट्टी निकालने के चल रहे काम में शानदार योगदान डालने के लिए भेंट किया गया। गिद्दड़पिंडी रेलवे पुल नीचे से मिट्टी निकालने के काम में संत बलबीर सिंह को पूर्ण सहयोग और मदद देने का भरोसा दिया गया जो इस क्षेत्र में बाढ के खतरे को रोकनो में मददगार साबित होगा। उन्होनें कहा कि जिला प्रशासन और लोग संत बलबीर सिंह सीचेवाल की तरफ से निभाई गई इस लामिसाल सेवा का कभी ऋण नहीं उतार सकते। उन्होनें कहा कि यह राशि जिला प्रशासन की तरफ से इस महत्वपूर्ण काम में छोटा सा योगदान है। रेलवे पुल गिद्दड़पिंडी नीचे से मिट्टी निकालने के लिए संत बलबीर सिंह सीचेवाल की तरफ से डाले गए योगदान की प्रशंसा करते हुए उन्होनें कहा क रेलवे पुल नीचे से मिट्टी निकालना समय की ज़रूरत है जिस के साथ आने वाले समय दौरान बाढ के साथ होने वाले नुक्सान को रोका जा सकता है।  डिप्टी कमिशनर ने कहा कि संत बलबीर सिंह सीचेवाल की तरफ से लोगों के सहयोग के साथ इस काम को करने के लिए बढ़िया काम किया है जिस का मुकाबला नहीं है। उन्होनें कहा कि जिला प्रशासन लोगों /एन.जी.ओज़ की तरफ से आगे आ कर किये गए इस काम के लिए हमेशा ऋणी रहेगा। उन्होनें कहा कि जिला प्रशासन ऐसीं सखशियतों को समाज सेवा के लिए उत्साहित करने के लिए वचनबद्ध है और इस नेक काम में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी।  डिप्टी कमिशनर ने कहा कि भविष्य में जो भी संस्था समाज सेवा के क्षेत्र में आगे आ कर लोगों की सेवा करेगी जिला प्रशासन की तरफ से उस की सहायता की जायेगी। श्री थोरी ने कहा कि उनकी तरफ से पहले ही उपमंडल मैजिस्टरेटें को कहा जा चुका है कि ऐसे व्यक्तियों और संस्थायों की पहचान करे औऱ उन तक पहुँच की जाये। उन्होनें कहा कि जिला प्रशासन ने देश के सपूतों की प्रशंसा ही है जिन्होंने समाज सेवा के क्षेत्र में अहम योगदान पाया है।