आयुक्त सचिव ने जीडीसी परेड के विकास कार्यो का निरीक्षण किया
5 Dariya News
जम्मू 27-Jun-2020
उच्च शिक्षा विभाग के आयुक्त सचिव तलत परवेज रोहला ने आज जम्मू के गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज परेड ग्राउंड का दौरा किया तथा कॉलेज निर्माणाधीन विकास कार्यों का निरीक्षण किया।रोहेला ने पीडब्ल्यूडी (आरएंडबी) के तहत निर्माणाधीन इमारत का भी दौरा किया, जिसकी अनुमानित लागत 1,448 लाख रुपये है। इस परियोजना में बेसमेंट और फर्स्ट फ्लोर पार्किंग, छह क्लास रूम, लैब के लिए प्रावधान, स्टाफ रूम इंक्यूबेशन सेंटर कैफेटेरिया आदि शामिल हैं। उन्होंने कार्यान्वयन निर्माणाधीन कार्य को तेजी से करने को कहा।आयुक्त सचिव के साथ दौरे के दौरान नोडल प्रिंसिपल, जीजीएम साइंस कॉलेज जम्मू, डॉ रविंदर टिकू और प्रिंसिपल जीसीडब्ल्यू परेड, डॉ एस पी सारस्वत, कॉलेज के अन्य स्टाफ सदस्यों भी थे।आयुक्त सचिव ने मौजूदा गर्ल्स कॉमन रूम के क्लास रूम के निर्माण कार्य का भी आकलन करते हुए सम्बंधित ठेकेदार को गुणवत्ता से कार्य करने के निर्देष दियं। इस अवसर पर कॉलेज के प्रिंसिपल ने आयुक्त सचिव को इस बात की जानकारी दी 37 लाख रु की लागत से बनाये जा रहे इस कॉम्पलेक्स को पीजी ब्लाक में तब्दील किया जायेगा। अतिरिक्त आयुक्त सचिव ने इसी से सम्बंधित सभी निर्माण कार्यों का जायजा लिया। चंकि पुराना गर्लज होस्टल 40 लाख रु की लागत से नव स्मार्ट क्लास कमरों में बदल दिया जायेगा। उन्होंने जीसीडब्ल्यू परेड के जूलॉजी विभाग का दौरा कर वहां की फेकेल्टी को जूलॉजी संग्रहालय को अपडेट करने के निर्देष दिया।