सलाहकार बसीर खान ने पर्यटन विभाग के विकास एवं नवीकरण हेतु आंकलन की पहल की
5 Dariya News
श्रीनगर 22-Jun-2020
उपराज्यपाल के सलाहकार बसीर खान ने श्रीनगर षहर के विभिन्न स्थानों का दौरा कर पर्यटन विभाग के चल रहे विकास एवं नवीकरण कार्यों का आकंलन किया ।सलाहकार ने निर्माणाधीन निर्माण कार्यों को समयानुसार पूरा करने के लिए कार्यकारी एजंसियों को जोर दिया। अतिरिक्त सम्बंधित अधिकारियों को कार्यान्वयन कार्यों के निरीक्षण हेतु भी जोर दिया।दौरे के दौरान सलाहकार के साथ कई पर्यटन विभाग एवं साथ में कार्यरत विभागों के अधिकारी भी थे। उन्होंने पुराने सचिवालय में नवीकरण के कार्यों का भी जायज़ा लिया तथा सम्बंधित प्राद्यिकारियों को कार्य में जल्दी करने को कहा ।सलाहकार ने 125केवीए डीजल जेनरेटर सैट का टूरिस्ट सिटी सेंटर में उद्घाटन किया। इस जेनरेटर सैट द्वारा लम्बे समय से टूरिस्ट सिटी सेंटर में चल रही बिजली की कमी को पूरा किया जायेगा। अतिरिक्त सलाहकार ने हाई एड टूरिस्ट बस पार्किंग स्थल एवं बायो-टॉयलेट का भी निरीक्षण किया।इस अवसर पर सलाहकार ने उपस्थितों को सम्बोधित करते हुए सम्बंधित अधिकारियों को बायो-टॉयलेट के सही इस्तेमाल को सुनिष्चित करने एवं सही कदम उठाने के निर्देष दिये। अतिरिक्त सही स्थान चिन्हित करने को भी कहा।सलाहकार ने षिकारा घाट का भी दौरा किया जिसका पर्यटकों के लिए नवीकरण एवं सौंदर्यीकरण किया जायेगा। उन्होंने अधिकारियों को समयानुसार घाट का निर्माण कार्य करने का निर्देष दिया ताकि पर्यटकों को जल्द से जल्द आकर्शित किया जा सके। पर्यटन विभाग द्वारा निर्मित 22 घाटों का सरकार द्वारा विकास किया जा रहा है जिससे पर्यटकों का आना सुविधाजनक हो सके। सलाहकार ने हजरतबल का भी दौरा किया तथा प्रधानमंत्री विकास योजना एवं पैकेज के तहत विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं का भी निरीक्षण किया।दौरे के दौरान सलाहकार को प्रत्येक निर्माणाधीन कार्यों के प्रति सूचित किया गया और समयानुसार कार्य पूरा करने हेतु सुनिष्चित किया गया। सलाहकार ने नगीन क्लब का दौरा कर पीएमडीपी के तहत निर्माण कार्यों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कार्यान्वयन एजेंसी को पार्किंग स्थान रास्ता तथा अन्य नवीकरण कार्यों मे तेजी लाने के निर्देष दिये।