डॉ. द्रखषन अंद्राबी अंद्राबी ने उपराज्यपाल से भेंट की
5 Dariya News
जम्मू 22-Jun-2020
केंद्रीय बक्फ परिषद की अध्यक्ष एवं अध्यक्षा, वक्फ विकास कमेटी, अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय भारतीय सरकार, डॉ. द्रखषन अंद्राबी ने राजभवन में उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू से भेंट की।डॉ. अंद्राबी ने उपराज्यपाल से वक्फ बोर्ड के कार्यों से सम्बंधित विभिन्न महत्वपूर्ण मुददों से अवगत करवाया।डॉ. अंद्राबी ने कश्मीर में शराब की दुकानें खोले जाने हेतु अपनी चिंता प्रकट करते हुए इससे सम्बंधित अफवाहों का खंडन किया जिसके प्रति उन्होंने सरकार से स्पश्टीकरण मांगा। उपराज्यपाल ने डॉ. अंद्राबी को सुनिष्चित करते हुए कहा कि सभी सही मुददे प्राथमिकता पर देखते हुए उनका जल्द ही हल निकाला जाएगा। उन्होंने डॉ. अंद्राबी से जन कल्याण हेतु कार्य करने की अपील की।