5 Dariya News

राजभवन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया

5 Dariya News

जम्मू 21-Jun-2020

उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू एवं यूटी की प्रथम महिला डॉ. स्मिता मुर्मू ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घर पर ही योगा करके इस दिवस को मनाया जोकि ‘योगा एट होम एवं योग विद फैमिली’ विशय पर मंत्रालय द्वारा जारी सामान्य योग प्रोटोकॉल के अनुसार मनाया गया।उपराज्यपाल ने अपने संदेष में यूटी के लोगों को मौजूदा कोविड-19 के कारण हालात को देखते हुए अपने अपने घरों में योग करने को कहा उन्होंने कहा कि योग से षरीर और दिमाग में तालमेल बना रहता है। जिससे जीवन सम्बंधित कई विकारों तथा मानसिक तनाव में यह सहायक सिद्व होता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को षांतिपूर्वक जीवन जीने के लिए प्रतिदिन जीवन की प्रक्रिया में योग को महत्वपूर्ण हिस्सा बना लेना चाहिए।राज्यपाल के  प्रिंसिपल सचिव बिपुल पाठक, राजभवन के वरिष्ठ अधिकारी, सुरक्षाकर्मी, घरेलू और सचिवालय कर्मचारी भी पर्याप्त सामाजिक दूरी बनाए रखते हुए राजभवन के योग सत्र में शामिल हुए।