5 Dariya News

खेल मंत्री राणा सोढी ने नव -नियुक्त जिला खेल अफसरों को नियुक्ति पत्र सौंपे

खेलों में पंजाब की पुरानी शान बहाल करने के लिए समर्पण भावना से काम करने के लिए किया प्रेरित

5 Dariya News

चंडीगढ़ 18-Jun-2020

पंजाब के खेल और युवा सेवाओं और एन.आर.आईज़. मामलों संबंधी मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने नये भर्ती हुए 6 जिला खेल अफसरों को आज यहाँ नियुक्ति पत्र सौंपे।यहाँ अपनी रिहायश में करवाए गए संक्षिप्त प्रोग्राम के दौरान राणा सोढी ने पंजाब पब्लिक सर्विस कमीशन (पी.पी.एस.सी.) के द्वारा चुन कर आए इन नव नियुक्त उम्मीदवारों को तनदेही और ईमानदारी से अपनी जि़म्मेदारी निभाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि वह समर्पण भावना के साथ काम करके जहाँ ख़ुद तरक्की की बुलन्दियां छू सकते हैं, वहीं नौजवानों को सही सीख देकर खेल में पंजाब की पुरानी शान बहाल कर सकते हैं।राणा सोढी ने कहा कि खेल के ज़रिये वह पंजाब की जवानी को नशों से बचाव कर समाज के प्रति अपनी जि़म्मेदारी भी सही ढंग से निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इन खेल अफसरों की महारत का लाभ लेकर पंजाब में खेल सभ्याचार को और प्रफुलित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने नव नियुक्त खेल अफसरों को विभाग में शामिल होने पर मुबारकबाद दी और भविष्य के लिए शुभ कामनाएँ दीं।आज नियुक्ति पत्र हासिल करने वालों में रुपेश कुमार, परविन्दर सिंह, रणबीर सिंह भंगू, सुखचैन सिंह, शासवत राज़दान और गुरदीप कौर शामिल हैं। इस मौके पर खेल और युवा सेवाओं विभाग के सचिव श्री हुसन लाल, डायरैक्टर डी.पी.एस. खरबन्दा और डिप्टी डायरैक्टर करतार सिंह उपस्थित थे।