शीतल नंदा ने पीएमएआर-जी की कामयाब स्टोरी पर डाकोमेंट्री लांच की
5 Dariya News
जम्मू 17-Jun-2020
ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज सचिव शीतल नंदा ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) की पंचायत ज्योडा सुचेतगढ में कामयाब स्टोरी पर डाकोमेंट्री लांच की।इस अवसर पर निदेशक ग्रामीण विकास विभाग जम्मू सुदर्शन कुमार भी उपस्थित थे।शीतल नंदा ने कहा कि पीएमएवाई-जी का उद्देश्य कई स्कीमों के तहत गरीब लोगों को आवास एवं बिजली, एलपीजी कनेक्शन तथा 90/95 दिनों का रोजगार मुहैया करवाना है। उन्होंने कहा कि बर्श 1996 में इंदिरा आवास योजना (आईएवाई) के तहत ग्रामीण आवास योजना प्रारंभ की गई थी जोकि 1 अप्रैल 2016 से पीएमएवाईजी में पुनः बदल दी गई जिसके तहत वर्श 2022 तक सरकार आवास मुहैया करवाने हेतु वचनबद्ध है। उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग द्वारा गरीब लोगों के लिए पक्के घर बनाने की परियोजना में कामयाबी मिली है। उन्होंने कहा कि अंतर्राश्ट्रीय सीमा स्थित ब्लाक सुचेतगढ का हलका पंचायत ज्योडा पीएमएमवाई के तहत एक उदारणीय उपलब्धी पर्याप्त ग्राम है चूंकि केन्द्रीय सरकार द्वारा सहायता से विभाग ने यहां के सभी ग्रामवासियों को विभिन्न स्कीमों के तहत जिनमें पीएमएवाई के तहत 73 घर, अतिरिक्त 70 हाउस होल्ड लेटरीन एवं 2 कम्यूनिटी बंकर बनाये गये।निदेशक आरडीडी ने पीएमएवाई के तहत केन्द्रीय सरकार द्वारा सीमा पर स्थित ग्रामीण वासियों को पहुंचाई गई सहायता को असल में एक मजबूत स्पोर्ट बताया गया।इस अवसर संयुक्त निदेशक आरडीडी मोहम्मद अनवर बांडे, एसीडी जम्मू अमित वरमानी, बीडीओ सुचेतगढ मोहिन्द्र सिंह, एग्जूकेटिव इंजीनियर शबीर अहमद चौधरी, सरपंच पंचायत ज्योरा लिकायत अली एवं अन्य सम्बंधित अधिकारी भी उपस्थित थे।