5 Dariya News

जेकेएपी प्रतिनिधिमंडल ने उपराज्यपाल से भेंट की

5 Dariya News

जम्मू 05-Jun-2020

जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू से राजभवन में भेंट की और राज्यपाल को सार्वजनिक महत्व के विभिन्न मुद्दों से अवगत करवाया।प्रतिनिधिमंडल में पूर्व मंत्री, मंजीत सिंह, अतिरिक्त विक्रम मल्होत्रा, नम्रता शर्मा और पूजा कपूर ने वाहनों की पार्किंग, संगरोध केंद्रों का प्रबंधन, लघु खनिजों का खनन, खेती के लिए सीमावर्ती निवासियों को बिजली की आपूर्ति और आईबी गांवों में लघु सिंचाई चौनलों को नष्ट करने, फसल क्षतिपूर्ति से संबंधित मांगों और मुद्दों का एक ज्ञापन प्रस्तुत किया। बाड़ लगाने के लिए, सांबा में ट्रैफिक लाइट की स्थापना, विजयपुर में फायर स्टेशन की स्थापना, सांबा जिले में व्यावसायिक गतिविधियों का पुनरुद्धार, दैनिक रेटेड कामगारों का नियमितीकरण, एसआरओ 202, 4 जी इंटरनेट सेवा की बहाली, विघटित डीआईपीओ श्रमिकों के मुद्दे इत्यादि भी उपराज्यपाल के समक्ष रखे गये।इस अवसर पर काउंसलर वार्ड नंबर 10, विजयपुर, निक्की महाजन ने चिकित्सा सुविधाओं के उन्नयन और नगरपालिका समिति विजयपुर की एक पुरानी इमारत जिसे असुरक्षित घोषित किया गया है, को ध्वस्त करने की आवश्यकता सहित क्षेत्र के सार्वजनिक मुद्दों को राज्यपाल के समक्ष रखा।उपराज्यपाल ने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों से बातचीत की और उन्हें सभी वास्तविक मुददों को देखरेख करने उपरांत उनका निवारण करने हेतु सुनिष्चित किया।