डिप्टी कमिश्नर फिरोजपुर ने मुख्यमंत्री की तरफ से शुरू किए गए मिशन फतेह को सफल बनाने के लिए की सहयोग की अपील
कहा, मिशन फतेह का मुख्य उदेश्य कोविड -19 को राज्य से ख़त्म करना
5 Dariya News
फिरोजपुर 04-Jun-2020
डिप्टी कमिश्नर फिरोजपुर कुलवंत सिंह ने पंजाब के मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की तरफ से राज्य से कोविड-19 को पूरी तरह ख़त्म करने के लिए शुरू किये गए मिशन फतेह को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग देने का आह्वान किया गया है।डिप्टी कमिश्नर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा जारी की गई इस विशेष मुहिम से सम्बन्धित किये जाने वाले कार्यों के प्रबंधों का जायज़ा लेते हुए बताया कि मुहिम का प्रारंभिक उदेश्य लोगों को इस महामारी के प्रति अधिक से अधिक जागरूक करना है। उन्होने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा लोगों और राज्य सरकार में बेहतर तालमेल बना कर लोगों को इस महामारी से चौकस और सुरक्षित रहने के लिए प्रेरित करने में अहम भूमिका निभाई जायेगी। उन्होने कहा कि मिशन फतेह कोविड -19 के ख़िलाफ़ जंग को आगे बढ़ाते हुए इस को एक जनांदोलन में तबदील करेगा।डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि मुहिम के दौरान वायरस के खतरे को पहचानने की तरफ विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसी तरह लोगों को उदाहरण देकर उत्साहित करने के इलावा अपनाई जाने वाली सावधानियों और सरकारी निर्देशों के उल्लंघन की वजह से होने वाली दिक्कतों के बारे में बताया जाएगा। उन्होने कहा कि मिशन फतेह पंजाबियों की उन्नति का प्रतीक है जिन्होंने हर प्रकार की कठनाईयों पर विजय प्राप्त की है।
उन्होंने बताया कि इस मुहिम को प्रभावशाली ढंग से लागू करने और फलदायक बनाने के लिए सूचना और लोक संपर्क विभाग की तरफ से मास्क पहनने, हाथ धोने, सामाजिक दूरी बरकरार रखने, बुज़ुर्गों का ध्यान रखने, बाहरी लोगों का उन के क्षेत्र में आने पर चौकस रहने, कोविड प्रभावित मरीज़ का पता लगाने के लिए कौवा एप का प्रयोग करने और उस से सुरक्षित दूरी बना कर रखने से सम्बन्धित जागरूकता फैलाने के लिए व्यापक योजना बनाई गई है। उन्होने बताया कि होम क्वारनटाईन के महत्व, फ्लू के लक्षण दिखाई देने के बाद किये जाने वाले कामों, लाकडाऊन 5.0 की पाबंदियाँ और उल्लंघन करने पर जुर्माने, इकठ्ठा हो कर महामारी के ख़िलाफ़ जंग लड़ने से सम्बन्धित भी जागरूकता फैलाई जायेगी। उन्होने कहा कि सभी सरकारी विभागों को एकत्रित हो कर राज्य में साज़गार माहौल बनाने के लिए काम करने के साथ मिशन फतेह को सफल बनाने के लिए लोगों को आगे आना चाहिए। इस मौके पर एसडीएम फिरोजपुर श्री अमित गुप्ता, कार्यकारी इंजीनियर श्री संदीप गोयल समेत कई अधिकारी मौजूद थे।