5 Dariya News

डॉ, असगर हसन सामून ने जेकेएसडीएम ऑनलाइन स्किल डिवेल्पमैंट क्रैश कोर्स के दूसरे बैच को ई-लॉन्च किया

5 Dariya News

श्रीनगर 02-Jun-2020

जम्मू कश्मीर स्किल डिवेल्पमैंट मिशन ने कोविड 19 के द्वितीय बैच की ई-लॉन्चिग की। जिसमें लगभग 750 शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को साइबर सुरक्षा, जीएसटी जैसे कौशल ट्रेडों में विशेष कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। अतिरिक्त टेलरिंग स्किल्स (मास्क एंड पीपीई), इंटरनेट वेब डिजाइनिंग, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में फ्रंट ऑफिस ऑपरेशन एवं ब्यूटी मेकअप इत्यादि।प्रिंसिपल सचिव स्कूल शिक्षा एवं स्किल डिवेल्पमैंट विभाग डॉ, असगर हसन सामून ने कार्यक्रम को जेकेएसडीएम के वरिश्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में लॉच किया। इस अवसर पर मिशन डायरेक्टर जेकेएसडीएम भी मौजूद थे।इस अवसर पर प्रिंसिपल सचिव ने टेनर एवं विद्याथियों से ऑनलाईन भेंट भी की। उन्होंने भाग लेने वाले विद्यार्थियों एवं ट्रेनरों को प्रमाणपत्र भी दिये। अतिरिक्त भाग लेने वाले ट्रेनरों एवं विद्यार्थियों को प्राथमिकता पर प्रमाणपत्र बांटे जाने का निर्देश भी दिये।डॉ, समून ने आयोजित कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि भविश्य में इस तरह के प्रशिक्षणों को बढ़ावा दिया जाना चाहिए।ज्केएसडीएम द्वारा 18 मई 2020 को 10 दिवसीय शुल्क फ्री कोविड 19 विशेश स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम प्रारम्भ किया गया जिसमें उद्यमिता विकास, जीएसटी, ब्यूटी मेकअप, डोमैस्टिक एप्लायएन्सिस रिपेयर एंड मैनटेनैंस, कस्टमर केयर एवं इंटरनेट तथा वेब डिजाईनिंग शामिल थे जोकि 28 मई, 2020 को संपन्न हुआ।जेकेएसडीएम द्वारा एफिलिएटिड कई प्रोफैशनल इंस्टीच्यूशनों में कईं प्रोफेशनल कोर्स करने वाले प्रोफेशनल्स, होम मेकर्स, बेरोजगार युवाओं और छात्रों सहित कई उम्मीदवारों को प्रोफैशनल प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिनमें अमरजीवन इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी, एवरग्रीन कंप्यूटर इंस्टीट्यूट, श्री श्री कौशल विकास केंद्र, संप्र ग्लोबल और जैन-उल- एबाइडन कम्प्यूटर ट्रेनिंग सेंटर, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल ट्रेनिंग, इन्फोटेक इंस्टीट्यूट ऑफ आईटी, वायथ मल्टी-स्किल्स स्कूल, सुपर कंप्यूटर कॉलेज, जीकेआईटीआर, फल्कान स्किल स्कूल और ज्ञान इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल ट्रेनिंग इंस्टीच्यूट शामिल हैं।