सलाहकार बसीर खान ने रेडजोन एरिया में सभी सुविधाएं प्रदान करने हेतु कहा
5 Dariya News
श्रीनगर 02-Jun-2020
उपराज्यपाल के सलाहकार बसीर अहमद खान ने सभी रेडजोन क्षेत्रों में बिजली, पानी, रसोई गैस, राशन और दवाइयों को मुहैया करवाने हेतु कहा।सलाहकार ने जिला अधिकारियों की आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि समाज के विषेश वर्गों पर विषेश ध्यानकेन्द्रित करने को कहा। जिनमें कैंसर पीढित, डायबिटीज के मरीज एवं क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी) और वृद्धावस्था जैसे पुराने रोगों सहित समाज के कई कमजोर वर्ग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन का पालन सख्ती से करने पर कोविड-19 महामारी को रोका जा सकता है। अतिरिक्त प्रशासन को भी रेड जोन क्षेत्रों में लोगों के प्रति संवेदनशील होकर उन्हें सारी जरूरतें मुहैया करवानी होंगी।इस अवसर पर सलाहकार ने विषेशकर गर्भवती महिलाओं एवं सह रूग्णताओं और सह रूग्णताओं वाले व्यक्तियों का प्राथमिकता लेने हेतु प्रिंसिपल जीएमसी, अनंतनाग और सीएमओ अनंतनाग को निर्देश दिये।सलाहकार ने लोगों की जागरूकता के लिए सम्बंधित सीएमओ को स्थानीय भाषाओं में चिकित्सा सम्बंधित दिये जाने वाली सलाह मश्वरे का अनुवाद करने पर जोर दिया ताकि चिकित्सा प्रोटोकोल का सही रूप से पालन हो।सलाहकार ने कोविड-19 संक्रमण पर रोक लगाने हेतु चिकित्सा विभाग को सभी कर्मचारियों और मेडिकोज़ का परीक्षण करने के लिए अति अनिवार्य होने पर जोर दिया।इस अवसर पर प्रिंसिपल जीएमसी अनंतनाग, एसएसपी संदीप चौधरी, एडीसी गुलाम हसन शेख, सीईओ पीडीए मुश्ताक सिमनानी, एसई ऑफ हाइड्रोलिक, पीडीडी, आरएंडबी और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।