5 Dariya News

संजय टंडन ने प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद को हाथ से बने हुए 30 हजार फेस कवर सौपे

5 Dariya News

चंडीगढ़ 30-May-2020

कोरोना महामारी से बचाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय परिषद सदस्य संजय टंडन ने पार्टी कार्यालय कमलम में प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद को हाथ से बने हुए 30 हजार फेस कवर सौपे।  उनके साथ पार्टी के प्रदेश महामंत्री चंद्रशेखर,सचिव अमित राणा, कार्यालय सचिव गजेंद्र शर्मा, दीपक मल्होत्रा, जिला अध्यक्ष रविंदर पठानिया, राजिंद्र शर्मा, मनीष भसीन और नरेश पांचाल, उपमहापौर जगतार सिंह जग्गा, आईटी विभाग के संयोजक महेंद्र निराला, कमल शर्मा आदि  उपस्थित थे.गौरतलब है कि राष्ट्रीय परिषद सदस्य संजय टंडन  बलाम जी दास चैरिटेबल एंड फाउंडेशन के माध्यम से अभी तक 70  हजार फेस कवर, सैनिटाइज़र, पीपीटी किट और गरीब परिवारों को निशुल्क राशन वितरित कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने घर में पगड़ियों, पटको का प्रयोग फेस कवर बनाने में  किया।इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अरूण सूद ने राष्ट्रीय परिषद सदस्य संजय टंडन के द्वारा किये जा रहे सहयोग का आभार व्यक्त करते हुए  कहा कि पार्टी ने झुग्गी झोपडी, कच्ची कॉलोनी, तीन कॉलोनी और ई डब्ल्यू एस में रहने वाले लाखों लोंगो के बीच 5 लाख फेस कवर बाटने का लक्ष्य निर्धारित किया है।  जिसके अंतर्गत पार्टी ने 2  लाख से भी अधिक तक फेस कवर अभी तक वितरित किये हैं |इस अवसर पर राष्ट्रीय परिषद सदस्य संजय टंडन ने कहा की इस आपदा की घड़ी में समूचा टंडन परिवार, बलराम जी दास टंडन चैरिटेबल और फाउडेशन के माध्यम से गरीब लोगों की सहायता के लिए दिन रात लगे हुऐं हैं।  सोशल मीडिया के माध्यम से उनकी पत्नि प्रिया टंडन और स्व्यं उन्होंने विभिन्न प्रेरणादायक कहानियों से लॉक डाउन के दौरान लोगों को प्रेरित किया।