5 Dariya News

मुख्य सचिव द्वारा जेजेएम की प्रथम अपैक्स कमेटी बैठक में जल जीवन मिषन को तेजी से लागू हेतु निर्देष

5 Dariya News

जम्मू 29-May-2020

मुख्य सचिव, बी वी आर सुब्रह्मण्यम ने जम्मू कष्मीर जल जीवन मिशन (जेजेएम) की प्रथम अपैक्स कमेटी बैठक की अध्यक्षता की।बैठक में वित्तीय आयुक्त, वित्त विभाग, वित्तीय आयुक्त स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग,प्रिंसिपल सचिव सूचना विभाग, आयुक्त सचिव, जल शक्ति विभाग, सचिव योजना विकास एवं मोनिटरिंग विभाग उपस्थित थे। अतिरिक्त विडियों कांफ्रैन्सिंग द्वारा प्रिंसिपल सचिव स्कूल षिक्षा विभाग एवं पेयजल और स्वच्छता विभाग के प्रतिनिधित्व ने बैठक में भाग लिया।बैठक के दौरान आयुक्त सचिव जल षक्ति विभाग ने सभी अपैक्स कमेटी के सदस्यों को गांव के सभी घरों में ’’हर घर नल से जल’’ जल जीवन मिषन द्वारा रूपरेखांकित करते हुए समयानुसार कार्यक्रम हेतु सुनिष्चित करते हुए एक विस्तृत प्रस्तुति की।जल जीवन मिशन के तहत, 3 फेसिज में 10.644 करोड रूपयों की लागत से 10.3 लाख परिवारों को कवर किया जाएगा। अतिरिक्त इसी से सम्बंधित चरणबद्ध तरीके से मिशन को पूरा करने के लिए एक संशोधित कार्य योजना, लक्ष्य और समय रेखाएं दी गईं। प्रथम चरण के दौरान, 2.3 लाख घरों को मार्च 2021 तक रियासी, श्रीनगर और गांदरबल के तीन जिलों में कार्यात्मक घरेलू नल कनेक्शन (एफएचटीसी) प्रदान किया जाएगा। दूसरे चरण में, बांदीपुरा के 7 जिलों में 3.8 लाख परिवारों को एफएसीसी के साथ प्रदान किया जाएगा। दिसंबर 2021 तक डोडा, कुलगाम, पुंछ, सांबा, उधमपुर और पुलवामा को कवर किया जाएगा। जबकि तीसरे चरण में अनंतनाग, बडगाम, बारामूला, जम्मू, कठुआ, किश्तवाड़, रामबन, राजौरी, कुपवाड़ा और शोपियां में 2022 तक शेष 10 जिलों में 4.1 लाख घरों को कवर किया जाएगा। बैठक में अपैक्स कमेटी ने जल जीवन मिशन के वार्षिक योजना पर विचार विमर्ष किया और उसे मंजूरी भी दी। अतिरिक्त जेजेएम के तहत वित्तीय वर्श 2020-21 हेतु जेएंडके के लिए केन्द्रीय षेयर 680 करोड़ रूपयों के रखे जाने की जानकारी भी बैठक में दी गई।