सरकार ने 99,617 फंसे हुए जम्मू कष्मीर के लोगों को वापिस लाया
70706 लखनपुर से 28,911 कोविड 19 विषेश टेनों द्वारा वापिस लाया गया
5 Dariya News
जम्मू 29-May-2020
जम्मू-कश्मीर सरकार ने कोविड लॉकडाउन के दौरान 99,617 जम्मू कष्मीर के यूटी से बाहर फंसे हुए लोगों को वापिस लाया। उन्होंने कुछ को लखनपुर द्वारा और कुछ को कोविड विषेश टेनों द्वारा यूटी में वापिस लाया।कोविड 19 के इस लॉकडाउन में वापिस लाये गये जम्मू कष्मीर के लोगों के संक्रमण टैस्ट के लिए प्रत्येक सम्बंधित जिला प्रषासन द्वारा बनाई गई कडी रणनीति के तहत लोगों का वापिस आने पर टैस्ट और उसके बाद 14 दिनों के लिए क्वारंटीन की सभी तैयारियां की गई हैं।वापिस लाये गये लोगों की गणना की व्याख्या हेतु सम्बंधित आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, जम्मू और कश्मीर के जिलों के प्रशासन को जम्मू और उधमपुर रेलवे स्टेशनों पर विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 36 कोविड विशेष ट्रेनें, 28911 फंसे हुए यात्रियों के साथ आई हैं। अतिरिक्त 70706 यात्रियों को लखनपुर द्वारा लाया गया।सरकार ने 28 मई से 29 मई तक 1862 फंसे हुए यात्रियों को लखनपुर से वापिस लाया जबकि 16वीं टेन द्वारा 743 यात्रियों को आज रेलवे स्टेषन जम्मू उतारा गया। अतिरिक्त कुल 16 विषेश ट्रेनों द्वारा कुल अभी तक 13271 विभिन्न राज्यों से फंसे हुए यात्रियों को जम्मू लाया गया तथा 20 विषेश टेनों से 15640 यात्रियों का उधमपुर रेलवे स्टेषन में पहुंचाया गया।अतिरिक्त संक्षिप्त जानकारी के अनुसार 70706 फंसे हुए यात्रियों को विभिन्न राज्यों से लखनपुर द्वारा 29 मई तक यूटी में वापिस लाया गया जिनमें पंजाब से 17219, हिमाचल प्रदेश से 21566, आंध्र प्रदेश से 21, दिल्ली से 6741, गुजरात से 1379, राजस्थान से 3092, हरियाणा से 4040, छत्तीसगढ़ से 159, उत्तराखंड से 3490, महाराष्ट्र से 1052, उत्तर प्रदेश से 4514, ओडिशा से 63, असम से 267, मध्य प्रदेश से 1000, देहरादून से 88, चंडीगढ़ से 1298, तेलंगाना से 684, कर्नाटक से 116, तमिलनाडु से 21, चेन्नई से 52, बिहार से 303, पश्चिम बंगाल से 160, झारखंड से 107, नेपाल से 3, और अन्य राज्यों और संघ राज्यों से 3271 शामिल हैं।