5 Dariya News

हि.प्र. राज्य सहकारी बैंक सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण संघ ने एचपी एसडीएमए कोविड-19 स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फंड में अंशदान किया

5 Dariya News

शिमला 28-May-2020

हि.प्र. राज्य सहकारी बैंक सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण संघ के अध्यक्ष बी.डी. काजल ने आज यहां संघ की ओर से मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को एचपी एसडीएमए कोविड-19 स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फंड में 1.11 लाख रुपए का चैक भेंट किया।इसके अतिरिक्त, राज्य भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व सचिव महेन्द्र रोहाल और भाजपा किसान मोर्चा जिला शिमला के पूर्व अध्यक्ष चन्दन शर्मा ने भी इस फंड में 51 हजार रुपये का अंशदान किया।मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए उनका आभार व्यक्त किया।शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज भी इस अवसर पर उपस्थित थे।