डिप्टी कमिश्नर ने किया जिला प्रशासकी कंपलैक्स में स्थापित कंट्रोल रूम का दौरा
शानदार सेवाएं देने वाले मुलाजिमों की प्रशंसा की
5 Dariya News
फिरोजपुर 28-May-2020
डिप्टी कमिश्नर फिरोजपुर कुलवंत सिंह ने कोरोना वायरस के खिलाफ शुरू हुई जंग में जिला प्रशासकी कांपलैक्स में स्थापित किये गए कंट्रोल रूम में तैनात आधिकारियों और मुलाजिमों द्वारा निभाई जा रही शानदार ड्यूटी की प्रशंसा की। अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर श्री रविंदरपाल संधू, सहायक कमिश्नर श्री रविंदर अरोड़ा, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक श्री पिंदर सिंह के साथ कंट्रोल रूम का दौरा करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने यहां तैनात आधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बातचीत की। उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की तरफ से इस मुश्किल घड़ी में निभाई जा रही ड्यूटी की भरपूर प्रशंसा की। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि यह कंट्रोल रूम लोगों की समस्याओं को बड़े स्तर पर हल करने के लिए जिला प्रशासन और आम लोगों के बीच एक कड़ी का काम कर रहा है। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा लोगों की शिकायतों का हल करने के लिए उचित प्रबंध किये गए हैं, जिसके तहत प्रदेश सरकार के निर्देशों पर यह कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है और कंट्रोल रूम की निगरानी वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की जा रही है। यहां प्राप्त होने वाली शिकायतों का उचित तरीके से निपटारा किया गया है।उन्होंने कहा कि प्राप्त शिकायतों को सबंधित विभागों को भेजा गया और कंट्रोल रूम की देख रेख कर रहे आधिकारियों ने समय-समय पर शिकायतों के निपटारे को विश्वसनीय बनाया। उन्होने कहा कि अब पहले के मुकाबले टेलिफोन काफी कम हो गए हैं परन्तु अभी कार्य पूर्ण नहीं हुआ हैं। उन्होने आधिकारियों को कहा कि अपनी ड्यूटी को पूरी लगन और मेहनत से जारी रखें ताकि लोगों तक सरकारी सेवाओं का लाभ पहुंच सके। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि चाहे कंट्रोल रूम पर काम का बोझ कुछ कमा है परन्तु कोरोना वायरस का ख़तरा अभी कम नहीं हुआ है, इसलिए आधिकारियों को चौकस रहने की ज़रूरत है। उन्होने कहा कि यह समय की ज़रूरत है कि कोरोना वायरस के ख़िलाफ़ जंग को जीतने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएं।