बसीर खान ने अनंतनाग में कोविड-19 लोक प्रबंधन का जायजा लिया
5 Dariya News
जम्मू 28-May-2020
उपराज्यपाल के सलाहकार बसीर खान ने सिविल सचिवालय जम्मू में आयोजित बैठक में जिला अनंतनाग में कोविड-19 महामारी को रोकने के लिए किए गए सभी प्रबंधों का जायजा लिया।इस अवसर पर उपायुक्त, अनंतनाग के.के सिद्ध, एसएसपी, अनंतनाग, एडीसी अनंतनाग, एसीडी अनंतनाग, कोविद-19 नोडल अधिकारी और अन्य जिला अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में भाग लिया।सलाहकार ने बैठक में समीक्षा के दौरान सभी अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि कोविड-19 से संबंधित विभिन्न मुद्दों को संबोधित करने हेतु भारत सरकार और एलजी प्रशासन द्वारा जारी किए गए दिशानिर्देशों में संक्रमण के प्रसार को कम करने एवं नियंत्रण क्षेत्रों में मामलों का प्रबंधन करने के लिए सख्ती से पालन करने को कहा।उन्होंने उपायुक्त से कहा कि रेड जोन क्षेत्रों के लिए पर्याप्त मजिस्ट्रेट के साथ अतिरिक्त विशेष टीमें बनाई जायें ताकि रेड जोन क्षेत्रों में लॉक डाउन का उल्लंघन न किया जाये।उन्होंने रेड जोन में अतिरिक्त चिकित्सा दल तैनात करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सभी आवश्यक वस्तुओं और दवाईयों को लोगों के घरों तक पहुंचाये जाने के लिए सुनिश्चित किया जाये ताकि रेडजोन क्षेत्र में लोगों को आम सुविधाओं हेतु कोई परेशानी न हो।सलाहकार ने उपायुक्त को जवाहर टन्नल एवं काजीगुंड पर अतिरिक्त स्क्रीनिंग और सर्विलैंस टीम तथा क्वारंटीन केंद्र स्थापित करने के निर्देश दिये ताकि प्रशासन द्वारा जम्मू कश्मीर के फसे हुए विद्यार्द्यियों और श्रमिकों को वापिस लाने पर प्रशासनिक गाईडलाईनस का पूरा पालन हो सके हो सके। अतिरिक्त राश्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक ड्राइवरों एवं क्लीनरों की स्वस्थ स्क्रीनिंग एवं सैंपलिंग हेतु जिला राजमार्ग पुलिस के साथ विशेष टीमों का गठन करने को कहा।उन्होंने उपायुक्त को व्यक्तिगत तौर से एमजी नरेगा के तहत विकास गतिविधियों का निरंतर जायजा लेने के भी निर्देश दिये।उपायुक्त, अनंतनाग ने सलाहकार को सूचित किया कि रेड जोन क्षेत्रों में आक्रामक परीक्षण के लिए अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। अतिरिकत तहसीलदारों, एसडीएम द्वारा पहले जारी किए गए सभी पास रद्द कर दिए गए हैं और नए पास केवल उपायुक्त अनंतनाग के कार्यालय द्वारा ही जारी किए जाएंगे।