कोविड-19 को प्रशासक से हुई अनौपचारिक बातचीत
भाजपा राष्ट्रीय संगठन महामंत्री ने कोरोना वारियर्स का जताया आभार
5 Dariya News
चंडीगढ़ 27-May-2020
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल संतोष के चंडीगढ़क्षेत्र मेंदौ दिवसीय प्रवास के दौरान आज दूसरे दिन उन्होंने पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक वी पी सिंह बदनोर के साथ अनौपचारिक भेंटवार्ता की।इस भेंटवार्ता में उनके साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद, प्रदेश संगठन महामंत्री दिनेश कुमार, प्रदेश महामंत्री चन्द्र शेखर और रामबीर भट्टी भी उपस्थित थे । इस भेंटवार्ता की जानकारी पार्टी के प्रदेश महामंत्री चन्द्रशेखर ने प्रदान की \ उन्होंने बताया कि कोविड19 को लेकर चंडीगढ़ में लॉकडाउन के दौरान कीगयीगतिविधिओं पर विस्तृत रूप से चर्चा हुई और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संतोष ने चंडीगढ़ में इस महामारी को लेकर प्रशासन और कोरोना वारियर्स द्वारा लोगों की जान को बचाने के लिए किये गए व्यापक उपायों पर प्रशासक बदनोर और प्रशासन के सभी अधिकारियों और कर्मियों का विशेष आभार व्यक्त किया।इस मौके पर प्रशासक वी पी बदनोर ने भारतीयजनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष और उनकी समूची टीम को बधाई प्रदान करते हुए कहा कि जिस प्रकार से चंडीगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद और उनकी समूची टीम ने प्रशासन का हर मामले में बढ़चढ़ कर हाँथ बंटाया, इसके लिए वे सभी लोगों के आभारी हैं।इसके साथ साथ भाजपा द्वारा कोरोना महामारी की रोकथामके लिए चंडीगढ़ में विभिन्न जनजागरूकता के अभियान, फेस मास्क, सेनीटीज़र, जरूरतमंदों को सूखा राशन, जूते और चप्पल, पीने के लिए दूध, पानीऔर प्रवासी लोग जो घर वापिसी कर रहे थे उनको भी जरूरत अनुरूप सामग्री प्रदान करवाया, ये वास्तव में समाज के लिए सच्ची सेवा है । इसके लिए जितनी भी अरुण सूद और इनकी टीम की प्रशंसा की जाये वो काफी कम है। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने कहा कि इस महामारी के चलते उनसे जो बनपाया वो उनकी पार्टी का सामाजिक दायित्व था।जिसका उन्होंने निर्वहन किया।फिलहाल लॉकडाउन चल रहा है और जब तक हालात सही नहीं होते उनकी पार्टी सदैव प्रशासन के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर चलने को तैयार है और पार्टी द्वारा हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।