5 Dariya News

बसीर अहमद खान ने एमएमएचसी में नवीकरण निर्माण कार्य का जायजा लिया

5 Dariya News

जम्मू 27-May-2020

उपराज्यपाल के सलाहकार बसीर अहमद खान ने मुबारक मंडी हेरिटेज कॉम्प्लेक्स के नवीकरण करने हेतु निर्माणाधीन निर्माण कार्यों का जायजा लिया।दौरे के दौरान सलाहकार के साथ कार्यकारी निदेशक मुबारक मंडी जम्मू हेरिटेज सोसाइटी दीपिका के शर्मा, निदेशक पर्यटन जम्मू, निदेशक पुरातत्व विभाग एमएमजेएचएस के इंजीनियर विंग के कार्यकारियों एवं सम्बंधित अधिकारी भी थे।इस अवसर पर सलाहकार ने सम्बंधित अधिकारियों के कार्यों का विवरण मांगते हुए निर्माणाधीन नवीकरण निर्माण कार्यों की गति  का निरीक्षण किया ।सलाहकार को कार्यकारी निदेषक द्वारा परिसर में चल रहे निष्पादित निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी दी गई।  अतिरिक्त रॉयल पैलेस परिसर के पांच ब्लॉकों में विभिन्न संरचनाओं का आपातकालीन स्थिरीकरण किये जाने की भी जानकारी दी।सलाहकार ने कार्यकारी निदेशक को सभी अभी तक के बहाल किये गये हेरिटेज कॉम्प्लेक्स के भवनों के इष्टतम उपयोग से सम्बंधित योजना बनाने का निर्देश दिया ।उन्होंने कार्यान्वयन एजेंसी को निर्देश दिया कि नवीकरण के कार्यों के दौरान शाही परिसर की मूल स्थापत्य सुविधाओं का ध्यान रखा जाये। अतिरिक्त सामाजिक दूरी एवं एसओपी द्वारा सभी गाइड लाईनो का प्रयोग करने को भी कहा।सलाहकार ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को एक प्रगति समीक्षा कमेटी बनाने का निर्देश दिया जो नियमित आधार पर विकास का विश्लेषण करके भविश्य में मुबाकरमंडी हेरीटेज कम्पलेक्स के रखरखाव एवं विकास हेतु विश्लेषण रिपोर्ट तैयार करके बोर्ड के समक्ष रखे।