5 Dariya News

भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ द्वारा पानी, चने, बिस्कुट, जूस, जूते और चप्पल और मास्क वितरित किये गए

5 Dariya News

चंडीगढ़ 24-May-2020

कोरोना महामारी के चलते चंडीगढ़ से बाहर जाने वाले प्रवासियों को खाद्य पदार्थ, जल आदि उपलब्ध करवाने  हेतु भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ द्वारा सेक्टर 26 स्थित चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी  में पानी, चने, बिस्कुट, जूस, जूते और चप्पल और मास्क वितरित किये गए । इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय परिषद् सदस्य संजय टंडन, महामंत्री चंद्र शेखर और रामबीर भट्टी,  वरिष्ठ उप महापौर रविकांत शर्मा, पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली, जिला अध्यक्ष जितेंद्र मल्होत्रा, रविंदर पठानिया, राजिंदर शर्मा और मनीष भसीन,गुरप्रीत सिंह हैप्पी, नरेंद्र लुबाणा, अश्वनी पराशर, पूर्व मंडल अध्यक्ष शीलानाथ और स्वराज उपाध्याय, सुरेश गुप्ता, रविंद्र ठाकुर, सोनू गुप्ता, सागर आदि उपस्थित थे। आज आयोजित हुए कार्यक्रम की जानकारी पार्टी के प्रदेश महामंत्री चंद्रशेखर ने प्रदान की । उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद के मार्ग दर्शन में लॉकडाउन के तहत चंडीगढ़ में जन कल्याण हेतु कई कल्याणकारी अभियानों की शुरुआत की गयी । इन प्रवासियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने व्यापक स्तर पर अपनी रणनीति बनायीं हुई है और उसी के अंतर्गत आज पार्टी जब से यहाँ से प्रवासी घर वापसी के लिए जा रहे हैं तब से कुछ न कुछ उनकी सुविधा हेतु उपलब्ध करवा रही है । इसी क्रम में आज पार्टी ने खाद्य पदार्थों के साथ साथ जिन प्रवासियों के पास चप्पल और मास्क नहीं थे, वे भी उपलब्ध करवाए। उन्होंने कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता गत 25 मार्च से लगातार इन लोगों के लिए  राशन, खाना, खाद्य पदार्थ, दवाइयां आदि का प्रबंध करवा रही है । यह कोई राजनीति नहीं जन सेवा है। पार्टी के लोग दिन रात बिना किसी भेदभाव के जरूरतमंदों की सेवा में लगे हुए हैं | गौरतलब है कि आज के इस कार्यक्रम के आयोजन को देखने के उपरान्त डी एस पी ईस्ट दिलशेर सिंह चंदेल ने भी भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं की जमकर तारीफ़ की और कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं की इस प्रकार से सेवा भाव में लीन देख कर पुलिस कर्मियों में भी जोश भरा है ।एक दूसरे को एक ही लक्ष्य प्राप्ति हेतु काम करते हुए देख कर सभी लोगों का मनोबल बना रहता है। यह वाकई सराहनीय कार्य है।