सेना के उत्तरी कमान प्रमुख ने उपराज्यपाल से भेंट की
5 Dariya News
जम्मू 20-May-2020
जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ (जीओसी-इन-सी) उत्तरी कमान लेफ्टिनेंट जनरल वाई के जोशी ने राजभवन में उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू से भेंट की।उपराज्यपाल और लेफ्टिनेंट जनरल जोशी ने जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा चुनौतियों को पूरा करने हेतु सुरक्षा प्रबंध एवं सुरक्षा से सम्बंधित अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।लेफ्टिनेंट जनरल वाई के जोशी ने उपराज्यपाल को एलओसी पर सम्पूर्ण सुरक्षा स्थिति और सेना द्वारा जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के द्वारा सफल आतंकवाद विरोधी अभियानों के बारे में जानकारी दी।उपराज्यपाल ने सेना द्वारा क्षेत्रीय अखंडता और जम्मू और कश्मीर की आंतरिक सुरक्षा सम्बंधित निभाई जा रही निश्ठित एवं साहसी भूमिका की भी सराहना की।