पंजाब का रोजग़ार सृजन विभाग लॉकडाऊन के दौरान मुकाबला परीक्षाओं के लिए मुफ़्त ऑनलाइन कॅरियर काउंसलिंग और कोचिंग मुहैया करवा रहा है -चन्नी
5 Dariya News
चंडीगढ़ 20-May-2020
पंजाब के रोजग़ार सृजन और प्रशिक्षण विभाग ने लॉकडाऊन के दौरान मुकाबला परीक्षाओं के लिए कॅरियर के मार्गदर्शन, काउंसलिंग और कोचिंग प्रदान करने के लिए कई आनलाइन पहलकदमियों की शुरुआत की है।रोजग़ार सृजन और प्रशिक्षण मंत्री, पंजाब श्री चरनजीत सिंह चन्नी ने इस संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना महामारी के मद्देनजऱ राज्य में लगाए गए कफ्र्यू और लॉकडाऊन के बावजूद पंजाब सरकार द्वारा राज्य के बेरोजग़ार नौजवानों के लिए घर-घर रोजग़ार और कारोबार मिशन के अंतर्गत मुफ़्त ऑनलाइन क्लासें, कोचिंग और प्रशिक्षण प्रोग्राम शुरू किये गए हैं।मंत्री ने बताया कि विभाग द्वारा राज्य के सभी 22 जि़लों में विद्यार्थियों को टैलिफ़ोन और विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफार्मों जैसे वटसऐप ग्रुप, वीडियो काँफ्रेंसिंग के द्वारा कॅरियर सम्बन्धित मार्गदर्शन देने और काउंसलिंग प्रदान करने के लिए कई उपराले किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मई के दूसरे हफ़्ते के अंत तक 2995 उम्मीदवारों ने ऑनलाइन काउंसलिंग प्रोग्रामों में हिस्सा लिया। इसके अलावा कोविड -19 के कारण जनता के तनाव, चिंता और मानसिक स्वास्थ्य के साथ जुड़े अलग -अलग मुद्दों से निपटने के लिए पंजाब सरकार के स्टेट हेल्पलाइन नंबर पर कॅरियर कौंसलरज़ अपनी सेवाएंं दे रहे हैं।रोजग़ार सृजन के सचिव श्री राहुल तिवाड़ी ने बताया कि डीबीईईज़ द्वारा मैट्रिक और 12वीं कक्षा के पासआऊट विद्यार्थियों की कॅरियर काउंसलिंग के लिए वीडियो कॅान्फ्ऱेंस और वैबीनार प्रोग्राम भी करवाए जा रहे हैं। डीबीईई द्वारा करवाए गए 13 वैबिनार प्रोग्रमों में 2362 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया। इसी तरह 21 वीडियो कॉन्फ्ऱेंसों करवाई गई जिसमें 985 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया।उन्होंने कहा कि महाराजा रणजीत सिंह आम्र्ड फोर्सिज़ प्रैपरेटरी इंस्टीट्यूट और माईं भागो आम्र्ड फोर्सिज़ ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट भी ऑनलाइन अकादमिक क्लासें चला रहे हैं और कैडिटों को ऑनलाईन कोचिंग प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इस समय राज्य भर में 14 सी-पाइट सैंटर सेना की 2020 की भर्ती रैली के लिए आम दाखि़ला परीक्षा के लिए 1668 नौजवानों को ऑनलाइन प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं।रोजग़ार सृजन के डायरैक्टर श्री करनेश शर्मा ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान पंजाब सरकार का अधिकारित वैब्ब पोर्टल www.pgrkam.com भी कार्यशील है जिस पर नौकरी की खोज कर रहे 11336 उम्मीदवारों और 190 इमप्लायरज़ (काम देने वाले) ने स्वयं को रजिस्टर्ड करवाया है और नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों को रोजग़ार मुहैया करवाने के लिए वर्चुअल इंटरव्यू का प्रबंध किया जा रहा है।