5 Dariya News

सलाहकार बसीर खान ने डीएमआआर एंड आर विभाग के कार्यों का जायजा लिया

5 Dariya News

जम्मू 20-May-2020

उपराज्यपाल के सलाहकार बसीर अहमद खान ने आपदा प्रबंधन राहत, पुनर्वास और पुनर्निर्माण (डीएमआरआर एंड आर) विभाग के विभिन्न क्षेत्रों की स्थिति एवं आपात स्थितियों के प्रभावी प्रबंधन के लिए पूर्ण तालमेल बनाये रखने का निर्देश दिया।सलाहकार ने डीएमआरआर में आयोजित बैठक में आपदा जोखिम में कमी के लिए, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन सेवा, आपदा मित्र, आपदा प्रबंधन विशेषज्ञों की नियुक्ति की स्थिति और ढांचे की समीक्षा हेतु चर्चा की।बैठक में मंडलायुक्त कश्मीर पी.के. पोल, सचिव डीएमआरआरएंडआर सिमरनदीप सिंह, अध्यक्ष जेकेएसएसबी खालिद जहांगीर वीडियों कान्फ्रैसिंग के द्वारा उपस्थित थे, अतिरिक्त निदेषक एफसीएसएंडसीए बशीर अहमद खान एवं निदेषक डीएमआरआरएंडआर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित थे। बैठक में राष्ट्रीय भूकंपीय जोखिम शमन योजना, संसाधन कर्मियों के विकास पर चर्चा की गई।  अतिरिक्त आपदा प्रबंधन की तैयारी के लिए उपयोग की गई धनराशि की स्थिति और कोविड -19 प्रबंधन के लिए जारी धन के उपयोग की भी समीक्षा की गई।सचिव डीएमआरआर एंड आर ने एक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से विभाग की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के संबंध में विस्तृत प्रस्तुति दी।बैठक में बताया गया कि आपदा जोखिम न्यूनीकरण योजनाओं के तहत छह पायलट परियोजनाओं पर काम चल रहा है और लॉकडाउन के कारण इन योजनाओं में तेजी लाने हेतु प्रक्रिया में देरी हुई। सलाहकार ने उन्हें इन योजनाओं पर काम करने हेतु एवं इसी से सम्बंधित एक विशेषज्ञ कमेटी बनाने को कहा। उन्होंने  रामबन से रामसो तक एनएचडब्ल्यू  पर विषेश ध्यान देने को कहा। चूंकि यह क्षेत्र अत्यधिक जोखिम भरा है। बैठक में इसी से संबंधित नोडल अधिकारी गठित करने का निर्देश दिया, जो मासिक आधार पर प्राप्त प्रक्रिया के संबंध में प्रतिक्रिया प्रस्तुत करेगा।जम्मू कश्मीर में प्रवासियों द्वारा अनाधिकृत अवैध कब्जे से सम्ंबधित निर्देषानुसार अनाधिकृत को तत्काल बाहर करने को कहा। अतिरिक्त प्रवासियों के राशन कूपन वितरण को सुव्यवस्थित करने को कहा।बैठक के दौरान पीओजेके, छंब और पश्चिम पाकिस्तान शरणार्थियों के विस्थापितों के मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। प्रधान मंत्री विशेष पैकेज (भर्ती और पुनर्वास) की स्थिति पर चर्चा करते हुए, अध्यक्ष जेकेएसएसआरबी ने बताया कि विभिन्न पदों के 550 चयन किए गए हैं जबकि 126 पदों के लिए प्रक्रिया भी पाइपलाइन में है।सलाहकार ने चेयरमैन को निर्देश दिया कि इन पदों की प्रक्रिया को समय पर चयन के लिए तेज किया जाए। उन्होंने उनसे उन पदों के लिए योग्यता मानदंड को सरल बनाने के लिए कहा जो कुछ मुद्दों के कारण रह गयें इसी से सम्बंधित एक ठोस नोट तैयार करने को कहा ताकि समयानुसार पदों को भरने हेतु इसका निवारण करने का निर्देष दिये।