5 Dariya News

रोहित कंसल ने जेपीडीसीएल के कार्यों का जायजा लिया

5 Dariya News

जम्मू 20-May-2020

प्रिंसिपल सचिव, बिजली विकास विभाग रोहित कंसल ने पीडीडी एवं जेपीडीसीएल के वरिश्ठ अधिकारियों के बैठक की अध्यक्षता की जिसमें कुल बिजली क्षेत्र, केंद्र प्रायोजित योजनाओं, राजस्व प्राप्ति की स्थिति और जम्मू बिजली वितरण से संबंधित अन्य मुद्दों का जायजा लिया गया। बैठक में केंद्र प्रायोजित योजनाओं, केंद्रीय कार्यशाला के  संवर्द्धन कार्यशालाओं के सुदृढ़ीकरण, वितरण नेटवर्क, एव्ंा अधिक लोड और अपर्याप्त बिजली वितरण के तहत सुस्त परियोजनाओं और शीघ्र कार्यों को पूरा करने पर विचार विमर्ष किया गया।प्रिंसिपल सचिव को इस अवसर पर एकीकृत विद्युत विकास योजना, (आईपीडीएस) दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना (डीडीयूजीजेवाई), प्रधानमंत्री विकास पैकेज (पीएमडीपी) एवं कई अन्य स्कीमों के बारे में जानकारी दी गई।प्रिंसिपल सचिव ने योजनाओं की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को केन्द्रीय प्रायोजित स्कीमों के निष्पादन में तेजी लाने को कहा।एमडी जेपीडीसीएल, यशा मुद्गल ने प्रवर्तन प्रणाली के अनुरूप नई प्रवर्तन प्रणाली विंग बनाने सहित मध्यम अवधि के उपायों की विस्तृत प्रस्तुति दी। 

उन्होंने यह भी बताया कि उपभोक्ताओं को बिना रुकावट बिजली आपूर्ति प्रदान करने के लिए जम्मू शहर और अन्य क्षेत्रों में 100 प्रतिशत मीटरिंग के लक्ष्य को मिशन मोड पर लिया गया है।एमडी जेपीडीसीएल ने बिना रूकावट के बिजली सप्लाई से सम्बंधित जम्मू डिविजन के क्वारंटीन सैंटरों में बिजली मुहैया करवाये जाने की जानकारी दी। अतिरिक्त पावन रमजान हेतु भी बिना रूकावट बिजली मुहैया करवाने की जानकारी दी। प्रिंसिपल सचिव ने जम्मू डिविजन में बिजली मुहैया हेतु कार्यों को बेहतर बनाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि इससे सम्बंधित सभी आवश्यक कदम उठाने हेतु विशेष रूप से बिलिंग प्रणाली में सुधार और राजस्व की प्राप्ति पर ध्यान केंद्रित करने को कहा। बैठक में अतिरिक्त सचिव पीडीडी, निदेशक योजना पीडीडी, मुख्य अभियंता योजना और अधिप्राप्ति जेपीडीसीएल, मुख्य अभियंता परियोजना जेपीडीसीएल, मुख्य अभियंता वितरण, जेपीडीसीएल उपस्थित थे, अतिरिक्त निदेशक वित्त एवं आयुक्त  सचिव पीडीडी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।