5 Dariya News

सलाहकार बसीर खान ने एसकेआईसीसी के कार्यों की समीक्षा की

5 Dariya News

जम्मू 19-May-2020

उपराज्यपाल के सलाहकार बसीर अहमद खान ने एसकेआईसीसी के कार्यों की आयोजित बैठक में औपचारिक समीक्षा की।बैठक में निदेशक एसकेआईसीसी जावेद बख्शी, सलाहकार के ओएसडी, कार्यकारी अभियंता एसकेआईसीसी, प्रबंधक प्रशासन, प्रभारी संचालन और प्रभारी हाउस कीपिंग के अतिरिक्त अन्य लोगों ने भी भाग लिया।बैठक में पीएमडीपी के तहत निष्पादित कार्यों जिसमें एसकेआईसीसी में पर्यटक सुविधाओं का विकास, डल झील में पर्यटक सुविधाओं का विकास और स्वदेश दर्शन योजना (पीएमडीपी) के तहत निष्पादित कार्य जैसे एसकेआईसीसी घाट पर, डल झील पर फ्लोटिंग कैफेटेरिया का विकास इत्यादि पर चर्चा की गई।इस अवसर पर सलाहकार ने संबंधितों को उच्चतम स्तर के निर्माण कार्यों को करने के लिए दिशा-निर्देश दिए, ताकि एसकेआईसीसी के कार्यों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विकसित किया जाये। बैठक में सभी मुद्दों पर विचार विमर्ष किया गया जिसमें  रसोई को पदोन्नत, प्रामोषन  सेल्स एंड मार्केटिंग कॉन्फ्रेंस प्रदर्शनी और कार्यालय व्यय, बैंक्वेट हॉल के उन्नयन सहित भवन का विकास, लैंडस्केपिंग का उन्नयन और ऑडियो-विजुअल एवं एसआई प्रणाली का उन्नयन शामिल हैं।सलाहकार ने अधिकारियों को निर्देष दिया कि नवीनतम आधुनिक प्रवृत्ति के अनुसार आडिटोरियम के पुनरुद्धार की योजना लेने का निर्देश दिया ।उन्होंने लम्बित परियोजनाओं की सूची अनुसार जल्द से जल्द कार्यो को पूरा करने के निर्देष दिये।