5 Dariya News

सलाहकार बसीर खान ने 400 केवी बगलिहार-किशनपुर लाइन के मुद्दों का हल किया

5 Dariya News

जम्मू 15-May-2020

उपराज्यपाल के सलाहकार बसीर खान ने 400केवी बागलिहार-किशनपुर लाइन के बारे में लंबित मुद्दों के समाधान के लिए एक बैठक का आयोजन किया ताकि आम जनता तक बिना किसी बाधा के बिजली की आपूर्ति करवाई जा सके।बैठक में सचिव बिजली विकास विभाग, एम.राजू, मुख्य अभियंता, वीएचईपी महाप्रबंधक एनएचएएल पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन के प्रतिनिधियों के अलावा संबंधित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।चीफ इंजीनियर वीएचईपी ने सलाहकार को राष्ट्रीय राजमार्ग को बढाये जाने के दौरान लिलो 400केवी बागलिहार-किशनपुर लाइन के  12 एवं 13 नः के टावरों को नुकसान होने की जानकारी दी। इस अवसर पर सलाहकार ने एनएचएआई के जनरल मैनेजर को तुरंत टावरों की मुरम्मत और उनकी मजबूती करने के निर्देष दिये, जिसे 30 दिनों के भीतर पूरा करने को कहा।उन्होंने सचिव पीडीडी को  दैनिक आधार पर व्यक्तिगत रूप से निगरानी करने को कहा। अतिरिक्त टावर की निगरानी हेतु साईट पर तकनीकी कर्मचारी रखने एवं तस्वीरों तथा सुरक्षा प्रमाणपत्रों सहित  चीफ इंजीनियर वीएचईपी को निर्देष दिये।सलाहकार ने जनरल मैनेजर एनएचएआई को नेषनल हाइवे के  रखरखाव के साथ सभी मजदूरों एवं मषीनरी को रखे जाने के निर्देष दिये।