5 Dariya News

सलाहकार बसीर खान ने जेएंडके के बाहर से आने वाले छात्रों, मजदूरों हेतु की गई व्यवस्था का जायजा लिया

परीक्षण क्षमता बढ़ाने के लिए संबंधित को निर्देश

5 Dariya News

जम्मू 13-May-2020

उपराज्यपाल के सलाहकार बसीर अहमद खान ने सिविल सचिवालय जम्मू में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से एक बैठक का आयोजन किया जिसमें उन्होंने जम्मू कष्मीर के सभी बाहर से आने वाले फसे हुए छात्रों तथा मजदूरों के लिए प्रषासन द्वारा की गई व्यवस्था का जायजा लिया।इस अवसर पर विडियों कांफ्रैन्स के द्वारा मंडलायुक्त कष्मीर पांडुरंग पोल, कश्मीर डिवीजन के सभी उपायुक्त, निदेशक स्किमस, प्रिंसिपल जीएमसी श्रीनगर, निदेशक स्वास्थ्य सेवा कश्मीर, निदेशक, एयरपोर्ट अथॉरिटी श्रीनगर, प्रिंसिपल स्किमस, मेडिकल कॉलेज बेमिना ने बैठक में  भाग लिया।उपायुक्त कुलगाम ने सलाहकार को आने वाले अगले 15 दिनों में मजदूरों को बेहतर सुविधा देने के लिए बनाये गये सरकारी डिग्री कॉलेज और एकलव्य मॉडल स्कूल में अतिरिक्त वेलनेस सेंटर बनाये जाने की जानकारी दी।उपायुक्त, अनंतनाग, शोपियां, पुलवामा और बडगाम ने भी जम्मू-कश्मीर के बाहर से आने वाले मजदूरों  छात्रों की मौजदूा स्थिति की जानकारी दी। उपायुक्त, गांदरबल ने सलाहकार को 150 अतिरिक्त बिस्तर बनाये जाने की जानकारी दी। इसके अतिरिक्त 1350 क्वारंटीन बिस्तर प्रषासन द्वारा उलब्ध करवाई गये हैं।

उपायुक्त, बारामुला ने सलाहकार को जिले में 17 रेडजोन बनाये जाने की जानकारी दी। इसके अतिरिक्त उन्होंने वीटीएम किटस की कमी का भी मुददा उठाया।सलाहकार ने सभी उपायुक्तों को वीटीएम किटस के लिए रिप्रजेंटेषन निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं, कश्मीर को दिये जाने के लिए निर्देष दिये। उपायुक्त, श्रीनगर ने सलाहकार को जिले में 6000 क्वारंटीन की क्षमता की जानकारी दी। तथा अगले 15 दिनों में जम्मू-कश्मीर के बाहर से 15000 लोगों के आने की भी  आषा जताई। सलाहकार ने उपायुक्त, श्रीनगर को अतिरिक्त क्वारंटीन सुविधाऐं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए  तथा मंडलायुक्त कष्मीर को प्रत्येक जिले के लिए नमूने की मात्रा और उसके अनुरूप क्षमताओं के लिए परीक्षण किए जाने के लिए कोटा तय करने को कहा।बषीर खान ने 30 हजार गद्दे और चादरें मंडलायुक्त कश्मीर को भेजे जाने के लिए कहा जोकि जिलों की आवश्यकता के अनुसार बांटे जाएंगे।सलाहकार ने सभी उपायुक्तों को श्रीनगर के रेड जोन क्षेत्रों में 100 प्रतिषत नमूनाकरण और परीक्षण पर विषेश ध्यान देने को कहा।