5 Dariya News

सलाहकार फारूक खान ने सांबा, कठुआ में कल्याण हेतु स्थापित कोविड-19 केंद्रों का निरीक्षण किया

5 Dariya News

जम्मू 10-May-2020

उपराज्यपाल के सलाहकार फारूक खान ने कठुआ एवं सांबा जिलों का दौरा किया और कहा कि क्वारंटीन केन्द्रों को और अधिक बेहतर बनाया जाएगा ताकि यहां पर कोविड-19  के कारण लोगों को उचित देखभाल के साथ उचित सुरक्षा दी जा सके।फारूक खान ने सांबा और कठुआ जिलों के निरीक्षण के दौरान सम्बंधित जिला प्रषासन पर इस बीमारी को रोक लगाने हेतु निरंतर किये गये उपायों को सुनिष्चित करते हुए जोर दिया कि प्रत्येक व्यक्ति को सम्पूर्ण सहुलियत दी जाये।फारूक खान के साथ कमिष्नर सचिव पीएचई अजीत कुमार साहू, उपायुक्त, सांबा रोहित खजूरिया और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी थे।इस अवसर पर, सलाहकार ने अन्य जिलों से संबंधित 1300 लोगों के प्रेषण का भी निरीक्षण किया, जिसमें उधमपुर, रियासी और कुलगाम शामिल थे।सलाहकार को लोगों द्वारा सामाजिक दूरी कायदे इसके अतिरिक्त मास्क का इस्तेमाल, हाथों की सफाई के लिए सेनिटाईजर इत्यादि सुनिश्चित रूप से बताया गया।सलाहकार ने पंजीकरण प्रक्रिया और चिकित्सा स्वास्थ्य की स्थिति, यात्रा का इतिहास, इत्यादि का निरीक्षण किया। अतिरिक्त विषेश डिजाईन किया हुआ कोविड-19 कियोस्क के माध्यम से नमूना संग्रह तथा उन्हें परीक्षण एवं परिणामों के लिए प्रयोगशाला में भेजना इत्यादि का भी निरीक्षण किया।इस अवसर पर, सलाहकार ने क्वारंटीन लोगों से कहा कि उन्हें हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी तथा उन्होंने उनके खाना, पानी, बिस्तर, और दवाइयों जैसे प्रत्येक वस्तु के बारे में क्वारंटीन लोगों से पूछताछ भी की।उन्होंने कहा कि 28 अप्रैल से अन्य जिले के व्यक्तियों की क्वारंटीन सुविधा प्रदान करने हेतु रिपोर्टिंग शुरू हो गई है, जिनमें से 18,142 व्यक्तियों को उचित पंजीकरण और क्वारंटीन के बाद उन्हें संबंधित जिलों में भेज दिया गया है, इसके अतिरिक्त 3 मई से 1656 सैम्पल अब तक लिये गये हैं।सलाहकार खान ने जिला प्रशासन सांबा द्वारा सरकार के दिये गये निर्देष एवं सही गाईडलाईन के तहत कोविड-19 को दूर करने के लिए उठाये गये प्रत्येक कदम को सराहा। उन्होंने क्वारंटीन केन्द्रों के लिए सरकार द्वारा सभी सुविधाएं आगे चल कर लोगों की देखभाल और सुरक्षा के लिए दिये जाना सरकार की उच्चतम प्राथमिकता बताई। सलाहकार ने लखनपुर का भी दौरा किया तथा क्वारंटीन केन्द्र में दी जा रही सुविधाओं की भी समीक्षा की।