5 Dariya News

फारूक अब्दुल्ला की बहन तीसरे मोर्चे में!

5 दरिया न्यूज

नई दिल्ली 13-Mar-2014

नेशनल कांफ्रेस के नेता फारूक अब्दुल्ला की बड़ी बहन और जम्मू एवं कश्मीर अवामी नेशनल कांफ्रेंस की नेता बेगम खालिदा शाह तीसरे मोर्चे या गैर भाजपा-गैर कांग्रेस समूह में शामिल हो सकती हैं। पार्टी के सूत्र ने आईएएनएस से कहा कि अवामी नेशनल कांफ्रेंस का गैर संप्रग और गैर राजग समूह से चुनावी गठबंधन कुछ ही दिनों में हो सकता है। इस सिलसिले में शाह जल्द ही यहां आने वाली हैं। उल्लेखनीय है कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) कांग्रेसनीत है, जबकि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) भाजपानीत है। बेगम खालिदा बेगम अकबर जहां अब्दुल्ला की बेटी हैं। बेगम अकबर छठी एवं आठवीं लोकसभा में 1977 ले 1979 तक एवं 1984 से 1989 तक श्रीनगर एवं अनंतनाग संसदीय सीट से सदस्य थीं। देश में लोकसभा के लिए चुनाव नौ चरणों में सात अप्रैल से 12 मई तक होंगे। मतगणना 16 मई को होगी।