5 Dariya News

मास्क मेकिंग और फूड पैकेट्स में जुटा भाजपा महिला मोर्चा

गरीब परिवारों को अडाप्ट का भी लिया जिम्मा, प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद ने मोर्चा की वचनबद्धता को सराहाया

5 Dariya News

चंडीगढ़ 09-May-2020

भाजपा महिला मोर्चा ने लाकडाऊन की शुरुआती अवधि में अपने साथी वर्कर्स के सहयोग से करीब दो लाख मास्क बनाये हैं जबकि मोर्चा ने पांच लाख मास्क बनाने का लक्ष्य निरधारित किया है। इसकी जानकारी शनिवार को मोर्चा की अध्यक्षा व पार्षद सुनीता धवन ने प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद को मोर्चा सदस्यों की विडियो कांफ्रेसिंग के दौरान दी। धवन ने बताया कि मोर्चा की असंख्य वर्कर्स दिन-रात मास्क बनाने में जुटी हुई है और जल्द ही तय लक्ष्य पूरा हो जायेगा। कांफ्रेस कार्डिनेटर दीपक मल्होत्रा द्वारा आयोजित की गई इस कांफ्रेस में धवन ने कहा कि मास्क बनाने के अतिरिक्त मोर्चा सदस्यों ने घर घर जाकर फूड पैकेट्स एकत्रित करने की मुहिम भी चलाई है जिसे दानी लोगों से व्यापक सहयोग प्राप्त हो रहा है। उन्होंनें बताया कि जरुरतमंदों के लिये वे अब तक रोजाना 1000 फूड पैकेटस इक्कठा कर बस्तियों और कालोनियों में वितरित किये जा रहे हैं। लाकडाऊन के दौरान प्रभावित हुई कामवालियों और बेरोजगार हुये उनके पतियों के लिये मोर्चा ने हर संभव राहत दिलाने की दिशा में समूचे परिवार को तीन माह तक एडाप्ट करने का प्रोग्राम भी चलाया है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत मोर्चा सदस्या स्वयं आप या अपने करीबीयों से लगभग 50 प्रभावित निर्धन परिवारों को तीन माह तक स्पांसर कर रहे है।अरुण सूद ने मोर्चा के इन प्रयासों को सराहाते हुये कहा महिलायें संकट की घड़ी में कभी पीछे नही रही और लाकडाउन में किये गये कार्य इसका स्पष्ट प्रमाण है। उन्होंनें कहा कि बनाये गये मास्क को प्राथमिकता के आधार पर कालोनियों में वितरित किये जा रहे ।इस अवसर पर मोर्चा कार्डिनेटर बीसी पुरी, महेन्द्रा निराला, रुबी गुप्ता, नेहा अरोड़ा, पुष्पा राठौड़, मीना चढ्ढा आदि शामिल हुये।