5 Dariya News

बलरामजी दास टंडन चैरिटेबल ट्रस्ट ने भेंट की 500 पीपीई किट्स

5 Dariya News

चंडीगढ़ 05-May-2020

कोरोना से उत्पन्न संकंट के शुरुआती दौर से ही राहत कार्यो में जुटा हुआ बलरामजी दास टंडन चैरिटेबल ट्रस्ट ने मंगलवार को अपने कोविड योद्धाओं के प्रति अपने योगदान का विस्तार करते हुये भाजपा राष्ट्रीय परिषद् सदस्य संजय टंडन ने सेक्टर 16 स्थित गर्वमेंट मल्टी स्पैश्लिटी होस्पिटल को 500 पीपीई किट्स भेंट की। इसी भेंट में पाल मर्चेंट फाईनैंस की 250 भी शामिल थी। इस अवसर पर हस्पताल के डिप्टी मैडिकल सुपरिन्टेंडट डा परमजीत, वरिष्ठ डाक्टर बृजेश धीर सहित भाजपा के जिलाध्यक्ष जतिंदर मल्होत्रा शामिल हुये । इस अवसर पर संजय टंडन ने बताया कि ट्रस्ट इसके अतिरिक्त वर्तमान संकट में जरुरतमंदों में लंगर और राशन बांटने के साथ साथ मास्क और सैनिटाईजर्स बांट चुकी हैं ।