5 Dariya News

भारत भूषण आशु और रवनीत सिंह बिट्टू ने मैरीटोरियस स्कूल में बनाए आइसोलेशन सेंटर के प्रबंधों का जायजा लिया

सफाई व्यवस्था संबंधी खाना तैयार करने वाली रसोई समेत कई हिस्सों को देखा

5 Dariya News

लुधियाना 04-May-2020

पंजाब के कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु और लोकसभा सदस्य स. रवनीत सिंह बिट्टू ने आज स्थानीय मैरीटोरियस स्कूल में चलाए जा रहे आइसोलेशन सेंटर का दौरा किया और प्रबंधों का जायजा लिया। इस मौके पर उनके साथ सीनियर कांग्रेसी नेता कैप्टन सन्दीप सिंह संधु, नगर सुधार ट्रस्ट लुधियाना के चेयरमैन श्री रमन बालासुब्रामनियम, काउंसलर श्री सनी भल्ला, पेडा के उप चेयरमैन सर. करण वडि़ंग और अन्य भी उपस्थित थे।श्री भारत भूषण आशु और कैप्टन सन्दीप सिंह संधु ने सेंटर में चल रही रसोई का भी दौरा किया, जहां यहां रुके व्यक्तियों के लिए भोजन तैयार किया जा रहा है। सफाई व्यवस्था पर पूर्ण संतोष प्रकट करते हुए उन्होंने खुद भी रसोई में तैयार भोजन खाया।श्री आशु ने जानकारी देते हुए बताया की यहां रहने वाले लोगों के लिए घरों की तैरह ही भोजन तैयार करके दिया जा रहा है, जिसमें चार रोटियां, दाल, सब्जी और सलाद शामिल होता है। इसके अलावा लोगों को रोजाना तीन बार चाय, बिस्कुट और म_ियाँ भी दी जा रही हैं। उन्होंने दावे के साथ कहा की इन लोगों को मुहैया करवाया जा रहा भोजन बहुत बढिय़ा है और क्वालिटी के मामले में कोई भी समझौता नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा की चादरें और तकिए आदि धोने के लिए विशेष प्रबंध किये जा रहे हैं। श्री आशु ने कहा की वह निजी तौर पर इन सभी कामों की निगरानी कर रहे हैं। इस दिशा में हर संभव सहयोग के लिए काउंसलर सनी भल्ला को जिला प्रसाशन के साथ लगाया गया है।

इस मौके पर इन नेताओं ने स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रसाशन और अन्य विभागों के कर्मचारियों के साथ बातचीत करते हुए इस नेक कार्य में तनमन से प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर उन्होंने सभी का इस सेवा के लिए धन्यवाद भी किया।इस मौके स. रवनीत सिंह बिट्टू ने भी स्टाफ के साथ बातचीत की और उनको पी. पी. ई. किटें बाटीं। उन्होंने इस लड़ाई में आगे होकर लड़ रहे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की सेवाओं की सराहना की। उन्होंने कहा की कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार लोगों की भलाई के लिए हर कदम उठाने के लिए दृढ़ वचनबद्ध है। उन्होंने कहा की लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए पंजाब सरकार के पास फंडों की कोई भी कमी नहीं है। उन्होंने कहा की उन्होंने जिला प्रसाशन की मांग पर अपने एम. पी. लैड फंडों में से करीब 1 क्रोड़ रुपए की राशि के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए जरूरी साजो-सामान मुहैया करवाया है। इसके अलावा यदि और फंडों की जरूरत पड़ेगी तो वह भी मुहैया करवाएंगे।श्री आशु ने कहा की जब उनके ध्यान में आया की इस सेंटर में पी. पी. ई. किटों की कमी है तो उन्होंने निजी तौर पर 250 कीटें दान की हैं। उन्होंने बताया की 100 कीटें काउंसलर श्रीमती ममता आशु की तरफ से शनिवार को दी गई थीं। जबकि बाकी 150 आज दी गई हैं। उन्होंने कहा की इस आइसोलेशन सैंटरों में ड्यूटी निभा रहे कर्मचारियों को ऐसी और कीटें जल्द मुहैया करवाई जाएंगी। श्री आशु ने स्वास्थ्य कर्मियों को भरोसा दिलाया की उनको स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए बुनियादी जरूरतों को पूरा किया जायेगा।इस मौके पर अतिरिक्तक कमिश्नर नगर निगम श्री संयम अग्रवाल, एस. डी. एम. लुधियाना (पश्चिमी) स. अमरिन्दर सिंह मल्ही और अन्य अधिकारी और स्टाफ उपस्थित थे।