इफको द्व्रारा डिप्टी कमिश्नर बठिंडा को जरुरतमंदो में वितरण हेतु मास्क व सैनीटाईजर की 1000 किटें भेट
करोना महामारी के खिलाफ सरकार की सहायता के लिए इफको वचनबद्ध : बलविंदर सिंह नकई
5 Dariya News
बठिंडा 04-May-2020
विशव की सबसे बड़ी खाद उत्पादन करने वाली संस्था इफको ने हमेशा प्रकिर्तिक आपदाओं व अन्य मुश्किल हालातो में भारत सरकार और भारतीय नागरिको की सहायता हेतु आगे बढ़कर अपना योगदान दिया हैं व भविष्य में भी इफको लोगो की सहायता हेतु प्रयासरत रहेगी l यह शब्द इफको के अखिल भारतीय अध्यक्ष सरदार बलविंदर सिंह नकई ने आज डिप्टी कमिश्नर बठिंडा श्री बी श्रीनिवासन से मुलाकात के समय अपने सम्बोधन में कहे l इस दौरान सरदार बलविंदर सिंह नकई द्वारा मास्क,सैनीटाईजर, साबुन व विटामिन सी की गोलियों वाली 1000 किटें डिप्टी कमिश्नर बठिंडा को करोना महामारी से निपटने के लिए जरुरतमंदो में वितरण हेतु भेंट की गई lसरदार नकई ने कहा कि इफको के प्रबंध निदेशक डा यू एस अवस्थी की योगय रहनुमाई में संस्था द्वारा समस्त भारत वर्ष में करोना महामारी को रोकने हेतु सरकार द्वारा की गयी तालाबंदी के दौरान जरुरतमंदो को राशन व अन्य जरुरी वस्तुए मुहईया करवाने हेतु मुहिम चलाई गयी थी जो की निरंतर चल रही है lउन्होंने बताया की इफको के कृषि सेवा केन्द्रो तथा समितियों द्वारा कर्मचारियों के सहयोग से किसानो की भलाई हेतु सुरक्षा व जागरूकता मुहिम चलाई जा रही है जिससे मंडी में अपनी फसल लेकर जाने वाले किसान सामाजिक दूरी की पालना करते हुए करोना की चपेट में आने से अपना बचाव कर सकें lचेयरमैन नकई ने जानकारी देते हुए बताया कि इफको के प्रबंध निदेशक डा यू एस अवस्थी, उपाध्यक्ष दिलीप संघानी व समस्त बोर्ड के सदस्यों द्वारा विचार विमर्श उपरांत किये गए फैसले के तहत कोरोना महामारी से निपटने हेतु प्रधानमत्री राहत कोष में 25 करोड़ व मुख्यमंत्री पंजाब राहत कोष में 1 करोड़ की सहायता राशि इफको द्वारा भेजी गयी है lडिप्टी कमिश्नर बठिंडा श्री बी श्रीनिवासन द्वारा चेयरमैन सरदार बलविंदर सिंह नकई का उनके द्वारा जरुरतमंदो में वितरण हेतु भेंट की गयी मास्क व सैनीटाईजर किटों के लिए उनका धन्यवाद किया गया और इफको द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सराहना की गई l इस दौरान डिप्टी कमिश्नर ने इफको के प्रबंध निदेशक डा यू एस अवस्थी, उपाध्यक्ष दिलीप संघानी ,समस्त बोर्ड सदस्यों तथा अधिकारयों व कर्मचारियों का उनके द्वारा समाजहित में दिए जा रहे योगदान के लिए धन्यवाद किया