5 Dariya News

पीएसईबी इंप्लाइज फेडरेशन एटक ने मनाया मजदूर दिवस

5 Dariya News/ (गुरमिंदर सिंह)

डेराबस्सी 01-May-2020

पीएसईबी इंप्लाइज फेडरेशन एटक सर्कल मोहाली की तरफ से आज मजदूर दिवस मौके सर्कल के अलग दफ़्तरों के गेट पर झंडे लहराए गए।  सर्कल मोहाली के प्रधान प्रमोद और उनकी समूची टीम की तरफ से झंडा लहराते समय कोरोनावायरस को ध्यान में रखते हुए प्रशासन के नियमों अनुसार मास्क डाले और उचित दूरी का ध्यान रखा गया।इस मौके कमेटी के नेता ने कहा कि मजदूर दिवस समूची लेबर जमात से सम्बन्धित है जिसे अंतरराष्ट्रीय मज़दूर दिवस के नाम के साथ भी जाना जाता है। इस की शुरुआत 1886  में हुई थी जब अमरीका की मज़दूर यूनियनों ने काम का समय आठ घंटे करने के लिए हड़ताल की था। इस हड़ताल दौरान शिकागो में बम धमाका भी हुआ। पुलिस द्वारा मज़दूरों पर गोली चला दी गई और सात मज़दूर मारे गए। जिसके बाद अमेरिका समेत अन्य देशों में मजदूरों की ड्यूटी का समय 8 घंटे करने संबंधित कानून लागू किया गया और 1 मई को मजदूर दिवस मनाया जाने लगा । आज इस मौके सर्कल सचिव मोहन सिंह गिल, उप प्रधान बलविन्दर कुमार, कैशियर राम कुमार, सतपाल सिंह, जसबीर सिंह, सुखदेव सिंह, गुरप्रीत सिंह आदि के अलावा विशेष तौर पर पंजाब के डिप्टी जनरल सचिव सुरिन्दरपाल सिंह लाहौरिया भी शामिल थे।